Asia Cup 2025: रोहित-विराट को लगा बड़ा झटका, भारत-पाकिस्तान मैच पर आया बड़ा अपडेट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सामने आई नई जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा और विराट कोहली को तगड़ा झटका लगा है।

Cricket News - 2025-07-24T233257.517

विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 पर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। इससे पहले एशिया कप के आयोजन पर संस्पेंस बरकरार था। लेकिन अब इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत-पाकिस्तान मैच पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में भाग लिया, जिसके बाद कई तस्वीरें साफ हो गई हैं।

विज्ञापन

एशिया कप 2025 पर बड़ा अपडेट

एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऑनलाइन रूप से भाग लिया। एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में होगा। टी-20 विश्व कप 2026 को देखते हुए इस बार एशिया कप का आयोजन टी-20 प्रारूप में होगा। इससे साफ हो गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रहेंगे। दोनों का लीग चरण में खेलना लगभग तय है। ऐसे में दो या तीन बार दोनों की भिड़ंत इस टूर्नामेंट में हो सकती है।

विज्ञापन

WCL 2025 में भारत पाकिस्तान मैच हुआ था रद्द

इंग्लैंड में इन दिनों वर्ल्ड लीजेंड्स ऑफ चैंपियनशिप लीग 2025 का आयोजन हो रहा है। 20 जुलाई को इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला होना था। लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ मना कर दिया था और अंत में मुकाबला रद्द हो गया। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव चल रहा है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने 26 मासूम पर्यटकों की जान ली थी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठीकानों पर सैन्य कार्यवाई की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच 3 दिनों तक सैन्य संघर्ष भी चला था।

विज्ञापन

आखिरी बार कब भिड़े थे भारत-पाकिस्तान?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आखिरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। ये मैच दुबई में खेला गया था। भारत ने इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेला था। इस मैच में पाकिस्तान को भारत के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ