Champions Trophy: इंग्लैंड के लिए आई गुड न्यूज, टूर्नामेंट से पहले फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी फिट हो गया है। टीम के लिए ये अच्छी खबर मानी जा रही है।

england Cricket Team

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए गुड न्यूज आई है। टीम का स्टार खिलाड़ी फिट हो गया है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बेन डकेट फिट हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी मीडिया रिलीज में कहा कि डकेट चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्कैन के लिए गए थे। बाएं जांघ के स्कैन से पता चला कि वह फिट हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपल्बध हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा बयान

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ये भी बताया कि इंग्लैंड 18 फरवरी को पाकिस्तान पहुंच जाएगी। इंग्लिश टीम 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। हाल ही में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में डकेट ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज में 1 अर्धशतक भी जमाया था। डकेट वनडे प्रारूप में इंग्लैंड के लिए अहम बल्लेबाज हैं। उनके फिट होने से इंग्लैंड का बल्लेबाजी विभाग मजबूत होगा।

विज्ञापन

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में डकेट ने पहले मैच में 32 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरे वनडे मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 65 रन निकले थे। वहीं तीसरे मैच में उन्होंने 34 रन बनाए थे। हालांकि भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में डकेट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने केवल 1 अर्धशतक अपने नाम किया था। इस सीरीज में डकेट ने 0, 39, 51, 3 और 4 रन बनाए थे।

विज्ञापन

इंग्लैंड का फुल स्क्वाड

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ/जेमी ओवर्टन, ब्राइडन कार्स, जोफ़्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, साकिब महमूद।

करियर पर एक नजर

डकेट ने भारत के लिए 32 टेस्ट मैच में 39.82 की औसत के साथ 2270 रन बनाए हैं। इसके अलावा 19 वनडे मैच में उन्होंने 46.16 की औसत के साथ 831 रन बनाए हैं। वहीं 17 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 27.16 की औसत के साथ 412 रन निकले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ