'मैं सफलता के पीछे नहीं भागता', टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी ने बताया अपनी सक्सेस का राज
Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू हो रही है। इस सीरीज पर सभी का ध्यान श्रेयस अय्यर पर टिका हुआ है।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

Shreyas Iyer: स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लंबे समय के बाद वनडे टीम में वापसी आकर रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार अगस्त 2023 में श्रीलंका के भारत दौरे पर खेला था। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद वो वनडे टीम के सेटअप का हिस्सा हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सफलता का राज बताया है। उन्होंने कहा कि वह सफलता के पीछे नहीं भागते बल्कि उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में अय्यर ने कहा, “मैं सफलता के पीछे नहीं भागता। मैं एक डेली रूटीन के हिसाब से चलती है, जो मुझे सफलता की ओर ले जाएगी। मेरे लिए चैंपियन मैं हूं। मुझे लगता है कि यह सब आपके दिमाग में है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि आपके अलावा आपका समर्थन करने वाला कोई नहीं है। ”
Shreyas Iyer said, “for me the champion is ME. I never underestimate myself”. pic.twitter.com/HLtVafOo3s
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 6, 2025
अय्यर ने कहा, “मैं हमेशा कहता रहता हूं कि आपको वर्तमान में जीना चाहिए। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने 2024 में इतनी सारी चैंपियनशिप जीती हैं। मैं हर दिन जो चीजें करता हूं, उससे मुझे निश्चित रूप से परिणाम मिलते हैं। कुल मिलाकर यह यात्रा आपको बहुत कुछ सिखाती है। आप कुछ जीतते हैं, कुछ हारते हैं। अगर आप किसी चीज के पीछे भागते हैं, तो आप उसे जरूर पाते हैं, लेकिन उसके पीछे एक यात्रा होती है। आप इसे रातों-रात हासिल नहीं कर सकते। ”
Shreyas Iyer said “I don’t run behind success, I follow certain routine & preparation which will take me to success – there is always in my mind, there is no one to support you other than you”. pic.twitter.com/Whqxd3pr35
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 6, 2025
उन्होंने आगे कहा, “मेरा अभी सारा ध्यान वनडे सीरीज पर है। मैं दर-दर मैच आगे बढ़ रहा हूं। जब भी मैं भारत की जर्सी पहनता हूं तो मुझे अच्छा लगता है। इससे मुझे एक और स्तर ऊपर जाने में मदद मिलती है। मैं पुरानी बातों को लेकर कभी सोचता नहीं हूं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: