'पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज...', पहलगाम हमले के बाद BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। भारत-पाक क्रिकेट संबंधों को लेकर अब बीसीसीआई का बड़ा बयान सामने आया है।

Rajeev Shukla Pahalgam Terror Attack

Rajeev Shukla Pahalgam Terror Attack

India vs Pakistan Bilateral Series: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का दुनियाभर के फैंस को इंतजार रहता है। हालांकि राजनैतिक मुद्दों की वजह से दोनों देश लंबे समय से कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेले हैं। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते एक बार फिर से तल्ख हो गए हैं। इस कायराना हमले में 28 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हमले के बाद सभी के मन में यह सवाल है कि क्या दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज देखने को मिलेगी। इस बात का जवाब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने ‘स्पोर्ट्स तक’ से बात करते हुए पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की और कहा कि जो भारतीय सरकार कहेगी, बीसीसीआई वही करेगी। हम पाकिस्तान के खिलाफ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलेंगे। हम पीड़ितों के साथ हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमारी सरकार जो भी कहेगी, हम करेंगे।’

विज्ञापन


यह भी पढे़: ‘मैं खुल्ला बोल रहा हूं, IPL में खेलूंगा…’ पड़ोसी मुल्क को चुभेगा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज का यह बयान

‘भविष्य में भी हम बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलेंगे’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सरकार के रुख के कारण पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलते हैं और हम भविष्य में भी पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलेंगे। लेकिन जब आईसीसी इवेंट की बात आती है तो हम आईसीसी की भागीदारी की वजह से खेलते हैं। आईसीसी भी जानता है कि जो कुछ भी हो रहा है, वे उसके साथ करेंगे।’

विज्ञापन

12 साल पहले खेले थे दोनों देश

बता दें कि पिछली बार भारत और पाकिस्तान ने 2012-2013 में बाइलेटरल सीरीज खेली थी। तब दोनों देशों के बीच दो मैच की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। भारत की बात करें तो उसने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जब टीम एशिया कप खेलने पड़ोसी मुल्क गई थी। इस साल पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था, जहां भारत ने अपने सभी मैच यूएई में खेले थे। भारत फाइनल में पहुंचा था, इसलिए यह मैच भी दुबई में ही खेला गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ