घरेलू टूर्नामेंट्स के लिए BCCI ने जारी किया शेड्यूल, जानें कब से शुरू हो रहा है सीजन?
BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने ईरानी कप, रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।
BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी घरेलू टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने कुल 6 सीनियर टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की है। इसमें बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी के अलावा, ईरानी कप, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी के अलावा सीनियर वुमेंस वनडे कप का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
BCCI ने 6 बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया
दलीप ट्रॉफी आगाज 28 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगा। इसके अलावा 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच ईरानी कप खेली जाएगी। वहीं 15 अक्टूबर से 28 फरवरी के बीच रणजी ट्रॉफी एलिट ग्रुप, जबकि 15 अक्टूबर से 26 जनवरी तक प्लेट ग्रुप के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी एलिट ग्रुप की शुरुआत 24 दिसंबर से 13 जनवरी, जबकि प्लेट ग्रुप 24 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलिट ग्रुप का मुकाबला 26 से 28 दिसंबर के बीच, जबकि प्लेट ग्रुप 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
वहीं, सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी एलिट ग्रुप 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच खेला जाना है, जबकि प्लेट ग्रुप 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा सीनियर वुमेंस वनडे एलिट ग्रुप 6 फरवरी से 28 फरवरी, जबकि प्लेट ग्रुप 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच खेला जाएगा।