---विज्ञापन---

खेल angle-right

फ्लॉप बल्लेबाज बचे, फिर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ही क्यों BCCI के निशाने पर?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की खराब बल्लेबाजी बीसीसीआई के निशाने पर है. हालिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है.

---विज्ञापन---

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की जारी टी-20 सीरीज में भारतीय टीम फ्लॉप साबित हुई. भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा. टीम ने लगातार 3 मुकाबले गंवाए. इसके अलावा पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हो गए थे. लेकिन अब बीसीसीआई की हालिया रिपोर्ट ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा खुलासा किया है.

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा मुश्किलों में घिर सकते हैं

ANI की रिपोर्ट के अनुसार वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन बीसीसीआई की नजरों में है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बोर्ड इस सीरीज के बाद दोनों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी. दोनों खिलाड़ियों को हर गेंद छक्का मारने का प्रयास समझ में नहीं आ रहा है. ऐसे में दोनों का बल्लेबाजी करने का अंदाज सवालों के घेरे में है. अभिषेक शर्मा ने 6 पारियों में 177 रन बनाए हैं. लेकिन उनके अलावा लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा और सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की समीक्षा बीसीसीआई जल्द ही कर सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा पांचवां टी-20 मैच?

भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी

अभिषेक और वैभव के अलावा ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे भी खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा है. इसके अलावा टीम का गेंदबाजी विभाग भी खासा कमाल नहीं कर पाया है. अब तक खेले गए मुकाबले में दोनों ही विभाग बिखरा-बिखरा नजर आया है. भारत के युवा खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में खराब खेल दिखाया है.

---विज्ञापन---

इससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भी शर्मनाक हार का सामना कर चुकी.है. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज पर भी भारतीय टीम पर व्हाइट वॉश का खतरा मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें: BCCI ने किया नई टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले?

---विज्ञापन---

First published on: Jul 10, 2026 09:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola