BCCI Central Contract Umran Malik Akashdeep Uncapped Players: बीसीसीआई ने साल 2023-24 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक का है। इसके लिए 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके अलावा इस बार के कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोर्ड द्वारा खास नियम भी बनाया गया है। वहीं इतना ही नहीं सबसे खास बात यह है कि पहली बार बीसीसीआई के सामने चयनकर्ताओं ने एक खास प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी एक खास कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। दरअसल इस प्रस्ताव में पांच तेज गेंदबाजों के नाम हैं जिसमें से उमरान मलिक और आकाशदीप को इंडिया की कैप मिल चुकी है। वहीं तीन नाम अनकैप्ड खिलाड़ियों के हैं।
कौन हैं वो पांच गेंदबाज?
बीसीसीआई ने जब बुधवार को अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया तो एक खास रिलीज भी शेयर की गई। इस रिलीज में खास फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट के प्रस्ताव की जानकारी दी गई। बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में लिखा,’चयन समित ने कुछ गेंदबाजों के लिए फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की है। इसमें शामिल हैं- उमरान मलिक, आकाशदीप, यश दयाल, विदवथ कावेरप्पा, विजय कुमार विशाख।’ इसमें से विशाख, यश दयाल और कावेरप्पा को अभी तक इंडिया की कैप नहीं मिली है।
लगातार घरेलू क्रिकेट में सक्रीय रहने के कारण बीसीसीआई से चयन समिती ने इन्हें खास कॉन्ट्रैक्ट देने की मांग की है। अभी हालांकि, यह तय नहीं हुआ है और ना ही जानकारी मिल पाई है कि इस फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधान क्या होंगे। जैसे ग्रेड ए प्लस, ए, बी और सी के तहत पूरे साल के लिए खिलाड़ियों को एक तय राशि मिलती है। वहीं फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट में कितनी राशि इन खिलाड़ियों को मिलेगी इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
घरेलू क्रिकेट खेलने पर सख्त निर्देश
बीसीसीआई की तरफ से इस रिलीज में आखिरी में एक और खास निर्देश दिया गया है। बोर्ड ने साफतौर पर लिखा कि जो खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ नहीं खेल रहे हैं। उन्हें उस वक्त घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना होगा। यह सख्त आदेश इस बात की ओर इशारा थे कि हाल ही में जिन आदेशों का उल्लंघन हाल ही में ईशान किशन ने किया वो आगे ना हो। वहीं ईशान किशन को इसका खामियाजा भी उठाना पड़ा। इसके अलावा अय्यर की फिटनेस को लेकर खड़े हुए विवाद ने उनका कॉन्ट्रैक्ट छीन लिया।