BCCI ने एक साथ भारत की 2 नई टीमों का किया ऐलान, ट्राई सीरीज के लिए इन दो खिलाड़ियों को सौंपी कप्तानी
U19 Triangular Series: बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाली अंडर-19 ट्राई सीरीज के लिए भारत अंडर-19 ए और भारत अंडर-19 बी टीमों की घोषणा कर दी गई है. यह टूर्नामेंट 17 से 30 नवंबर तक खेला जाएगा, जिसमें अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी हिस्सा लेगी.
India A U19 and India B U19 squads for U19 Triangular Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अंडर-19 ट्राई सीरीज के लिए भारत ए अंडर-19 और भारत बी अंडर-19 टीमों का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाली इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर को होगी, जो 30 नवंबर तक खेला जाएगा. इस सीरीज में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम तीसरी टीम होगी.
विज्ञापन
इन 2 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी
जुनियर क्रिकेट कमिटी ने ट्राई सीरीज के लिए 15-15 सदस्यीय भारत ए अंडर-19 और भारत बी अंडर-19 टीमों की घोषणा की है. चयनकर्ताओं ने इस ट्राई सीरीज के लिए कई युवा और प्रभावशाली खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है. भारत ए अंडर-19 की कप्तानी विहान मल्होत्रा को सौंपी गई है, जबकि एरोन जॉर्ज भारत बी अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं, अभिज्ञान कुंडू को ए टीम और वेदांत त्रिवेदी को बी टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
विज्ञापन
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भारत बी अंडर-19 में शामिल किया गया है. अन्वय एक आक्रमाक बल्लेबाज हैं, जो अंडर-19 वनडे चैलेंजर्स ट्रॉफी में भारत बी अंडर-19 टीम का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं. बता दें कि, आयुष म्हात्रे को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वह इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. वहीं, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी नहीं चुना गया है, क्योंकि वो एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं.
🚨 NEWS 🚨
India A U19 and India B U19 squads for U19 Triangular Series announced.
The triangular series will be played at the BCCI COE from November 17 to 30, with Afghanistan U19 as the third participating team.