“ शादी कर ले भाई, उम्र ज्यादा हो गई” बांग्लादेश सीरीज हार के बाद पूर्व खिलाड़ी ने दी बाबर आजम को सलाह

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। सीरीज़ के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बाबर को शादी करने की सलाद दी है।

Babar Azam

Babar Azam

Babar Azam: पाकिस्तान को हाल ही में घरेलू सरज़मीं पर बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज़ में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम के सभी खिलाड़ियों की चारो ओर आलोचनाएं हो रही हैं। खासकर बाबर आजम अपने खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। बाबर ने भी इस सीरीज़ में खराब प्रदर्शन किया था। हालांकि बाबर के खराब प्रदर्शन के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उन्हें शादी करने की सलाद दी है. साथ ही उन्होंने बताया है कि बाबर की उम्र भी ज्यादा हो गई है।

बाबर आजम को मिली सलाह

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने बाबर को शादी करने की सलाह दी है. अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए बासित ने कहा “बाबर आजम, अपने पैरेंट्स से बात करो और जल्द ही शादी कर लो। उसके बाद से तुम पूरी तरीके से इंसान होगे. मैं बाबर के माता- पिता से गुजारिश करता हूं कि वे उसकी शादी करा दें। एक बड़े भाई की तरह वो उससे कहें कि शादी कर ले भाई अब उम्र ज्यादा हो गई है.”

बासित की सलाह पर बाबर आजम कितना अमल करते हैं ये देखने वाली बात होगी। बहरहाल ये पहला मौका नहीं है जब बाबर को शादी करने की सलाह मिली है। उन्हें अकसर शादी करने की सलाह मिलती रहती है।

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं बाबर

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को बाबर से खासा उम्मीदें थी। लेकिन वो अपनी बल्लेबाज़ी से खासा प्रभावित नहीं कर सके। लेकिन बाबर ने 2 मैच की 4 पारियों में निराश किया। उन्होंने 4 पारी में 64 रन बनाए, जिसमें एक गोल्डेन डक भी शामिल था। विश्व कप 2023 के बाद भी बाबर ने ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर 3 मैच की खेली गई टेस्ट सीरीज़ में निराश किया था। पाकिस्तान को सीरीज़ 0-3 से भी गंवानी पड़ी. इस सीरीज़ में भी बाबर फ्लॉप हुए थे। बाबर, लगातार 16 टेस्ट पारियों से फ्लॉप हो रहे हैं। उनके नाम शतक तो दूर एक अर्धशतक भी नहीं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ