एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, स्टार ऑलराउंडर को नहीं मिली जगह

Bangladesh Cricket Team: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। बांग्लादेश ने मेगा इवेंट के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है।

cricket News (36)

Bangladesh Cricket Team: एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश ने भी अपने 16 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश से पहले भारत-पाकिस्तान ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम में नूरुल हसन को 3 साल बाद जगह मिली है। इसके अलावा सैफ हसन को भी 1.5 साल बाद टी-20 टीम में चुना गया है। खास बात ये है कि मेहदी हसन मिराज को मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन

नूरुल हसन की हुई वापसी

नूरुल हसन ने साल 2022 में बांग्लादेश के लिए आखिरी टी-20 मुकाबला खेला था। इसके बाद अब उन्हें एशिया कप 2025 के लिए जगह दी गई है। उनके अलावा लिटन दास ही एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की कप्तानी संभालेंगे। वहीं, बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मेहदी हसन मिराज को मुख्य स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। उनके अलावा तनवीर इस्लाम और हसन महमूद को भी स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है।

विज्ञापन

टीम: लिटन कुमेर दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन

स्टैंडबाय: सौम्या सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ