दो साल के बैन के बाद स्टार ऑलराउंडर की मैदान पर वापसी, इस टीम के लिए खेलता आएगा नजर

Nasir Hossain: बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन को बड़ी राहत मिली है, जहां उन्होंने दो साल के बैन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है।

Nasir Hossain

Nasir Hossain

Nasir Hossain: बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन ने दो साल के बैन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है, जिसके बाद वो ढाका प्रीमियर डिवीजन लीग मैच में रूपगंज टाइगर्स क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे। 33 साल के हुसैन को सितंबर 2023 में ICC के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिए छह महीने के निलंबन के साथ बैन कर दिया गया था। हुसैन ने 2011 से 2018 के बीच सभी फॉर्मेट में 115 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज में बताया है कि 7 अप्रैल 2025 से उनका आधिकारिक क्रिकेट में खेलने का मार्ग खुल गया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘प्रतिबंध की शर्तों के अनुसार, नासिर हुसैन ने अब अनिवार्य भ्रष्टाचार विरोधी शिक्षा सेशन को पूरा करने सहित सभी आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है।’

हुसैन पर सितंबर 2023 में लगा बैन

आईसीसी के अनुसार, हुसैन को सितंबर 2023 में दो साल के लिए सभी प्रकार के मैचों से प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसमें से छह महीने का निलंबन था। उन्होंने 2020-21 अबू धाबी टी-10 लीग के दौरान अमीरात क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के तीन आरोपों को स्वीकार कर लिया था।

हुसैन ने तीनों फॉर्मेट में किया बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व

हुसैन ने 2011 से 2018 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान इस स्टार ऑलराउंडर ने 19 टेस्ट, 65 वनडे और 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट दोनों में 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। हुसैन के नाम दोनों फॉर्मेट में 17 शतक हैं। दो साल के ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी उनके करियर में एक बड़ी उपलब्धि है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ