पहलगाम आतंकी हमले के बाद बाबर-रिजवान पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने सुनाया ये फैसला

Pahalgam terror attack 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम पर बड़ा एक्शन लिया है।

IPL 2025 - 2025-05-02T164508.816

Pahalgam Terror Attack 2025: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार एक्शन में है। अब तक कई पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बंद किया जा चुका है। अब इस कड़ी में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का भी नाम शामिल हुआ।

विज्ञापन

भारत सरकार का कड़ा एक्शन

भारत सरकार ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और कप्तान मोहम्मद रिजवान का भारत में सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है। ये फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लिया गया है। दोनों खिलाड़ियों के अलावा स्टार गेंदबाज शाहिन अफरीदी पर भी कड़ा फैसला लिया गया है। उनका भी सोशल मीडिया अकाउंट बंद किया जा चुका है।

विज्ञापन

इस फैसले से पहले शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ियों के यू ट्यूब चैनल पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तान के कई मशहूर कलाकार जैसे हानिया आमिर, माहिरा खान के भी सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था जिसमें कुछ सैलानियों को गोली मारी गई। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा ने करवाया था, जिसका ठिकाना पाकिस्तान में है।

विज्ञापन

चौंकाने वाली बात ये रही कि इस हमले के बाद पाकिस्तान के कुछ क्रिकेट खिलाड़ी जैसे शाहीन अफरीदी और जुनैद खान ने भारत का मजाक उड़ाया। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करने शुरू कर दिए। सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, भारत ने शोएब अख्तर, बासित अली जैसे पूर्व खिलाड़ियों और पाकिस्तान के कई न्यूज और स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनलों के अकाउंट्स भी बंद करवा दिए। अब इन पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और खिलाड़ियों को बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि भारत से उन्हें बहुत ज्यादा व्यूज और कमाई मिलती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ