T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान में हुआ बड़ा उलटफेर, अहम सदस्य की हुई टीम से छुट्टी

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है. इस सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है. अहम सदस्य की टीम से छुट्टी हो गई है. टी-20 विश्व कप 2026 से पहले मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला किया है.

cricket News - 2025-12-17T161847.384

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव होना कोई नई बात नहीं हैं. पाकिस्तान में कभी कप्तान बदलता है तो कभी कोच पर गाज गिरती है. पड़ोसी देश में उलटफेर होना आम बात है. अब टी-20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर हुआ है. टीम के कार्यवाहक कोच की छुट्टी कर दी गई है. आगामी टूर्नामेंट से पहले ये बड़ा फैसला माना जा रहा है. टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा उलटफेर

अजहर महमूद का पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है. अजहर को इस साल जून में कार्यवाहक मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और उनका अनुबंध मार्च 2026 तक था. लेकिन मार्च 2026 तक पाकिस्तान टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगी. ऐसे में आपसी सहमति के बाद अजहर महमूद ने कार्यकाल समाप्त करने का फैसला किया.

विज्ञापन

अजहर महमूद को 2024 में सभी प्रारूपों के सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, ताकि वे सफेद गेंद टीमों में गैरी कर्स्टन और लाल गेंद टीम में जेसन गिलेस्पी का सपोर्ट कर सकें.

टीम का साथ छोड़ने के बाद दिया बयान

अजहर महमूद ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि मुझे पीसीबी द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए नियुक्त किया गया था, जिसके दौरान मैंने पेशेवर रवैया और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाया. मेरा अनुबंध अब समाप्त हो गया है, और मैं टीम को उनके भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

अजहर महमूद ने पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट मैच में 39 विकेट और 900 रन बनाए हैं. इसके अलावा 143 वनडे मैच में उन्होंने 123 विकेट और 1521 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के लिए उन्होंने आखिरी मैच साल 2007 में खेला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ