IND vs PAK: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने जीता बेस्ट फील्डर का मेडल, शिखर धवन ने किया सम्मानित

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने बेस्ट फील्डर का मेडल जीता है। इस खिलाड़ी को शिखर धवन ने सम्मानित किया है।

IND vs PAK (12)

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को महामुकाबला दुबई की सरजमीं पर खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग की थी, जिसके बाद उन्हें बेस्ट फील्डर के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन

शिखर धवन ने पहनाया मेडल

पाकिस्तान से जीतने के बाद अक्षर पटेल को सम्मानित किया गया। उन्हें बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया गया है। अक्षर ने इस मैच में शानदार फील्डिंग का मुजायरा पेश किया था। उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को अपने रॉकेट थ्रो के जरिए रन आउट भी किया था। इस रन आउट की वजह से अक्षर को बेस्ट फील्डिंग का मेडल मिला है। ये सम्मान उन्हें पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन ने दिया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इमाम उल हक के अलावा अक्षर ने अपने तेजतर्रार थ्रो से हारिस राउफ को भी विकेटकीपर केएल राहुल के जरिए रन आउट किया था। इसके अलावा पटेल ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान को क्लीन बोल्ड भी किया था। अक्षर ने 10 ओवर में 49 रन खर्च कर 1 विकेट भी अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

रोहित-विराट का करिश्मा

रोहित शर्मा इस मैच में बतौर ओपनर सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। इसके अलावा विराट कोहली ने भी अपने वनडे क्रिकेट के 14 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भी सबसे तेज 14 हजार वनडे रन बनाने का कीर्तिमान किया। विराट कोहली ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 11 गेंदों में 100 रन बनाए थे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में 244/4 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ