ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रोहित शर्मा को पोस्टर से हटाया, थोड़ी देर में ही मच गई खलबली

Australian media removed Rohit Sharma poster: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से रोहित शर्मा को लेकर भारी चूक हो गई। जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया।

Rohit Sharma and Virat Kohli

Australian media removed Rohit Sharma poster: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों का ऐलान हो गया है। दोनों देश सीरीज अपने नाम करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी इस सीरीज का खूब प्रचार कर रही है। 10 नवंबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से रोहित शर्मा को लेकर भारी चूक हो गई। जिसके बाद थोड़ी देर में ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।

विज्ञापन

रोहित शर्मा को पोस्टर से हटाया गया

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को पर्थ में खेला जा रहा था। इस दौरान फॉक्स क्रिकेट चैनल ने आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए लाइव टीवी पर एक पोस्टर दिखाया, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और विराट कोहली को आमने सामने दिखा दिया।

विज्ञापन

पोस्टर में कमिंस को बतौर कप्तान दिखाया गया, जबकि रोहित शर्मा की जगह पर चैनल ने विराट कोहली की तस्वीर लगा दी। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स रोहित शर्मा को पोस्टर में न दिखाने की वजह से नाराज दिखे। कई यूजर्स ने माना कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रोहित का अपमान किया है।

विज्ञापन

22 नवंबर से सीरीज का आगाज

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमों ने इस सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन

रिजर्व- मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ