Champions Trophy 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। वहीं, भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा।

ind vs - 2025-01-19T154129.547

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर की आठ टीमें तैयारी में लगी हुईं हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चैंपियंस ट्रॉफी से ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए हैं। स्मिथ इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दो शतक बनाया था। इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग में भी शतक बनाया था। BGT में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराया था।

विज्ञापन

बिग बैश लीग में लगी चोट

स्टीव स्मिथ को ये चोट बिग बैश लीग के दौरान लगी थी। इस चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियन टीम मुश्किल में पड़ गई है क्योंकि कुछ दिन बाद ही कंगारू टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे के लिए उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है। पैट कमिंस चोट और पितृत्व अवकाश के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन

स्मिथ की चोट से बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें

सिडनी थंडर के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें फील्डिंग करते समय ये चोट लग थी। इसी वजह से स्मिथ का दुबई में टीम के ट्रेनिंग कैंप के लिए रवानगी टल गई है। स्मिथ अपनी चोट को लेकर स्पेशलिस्ट से आगे की सलाह लेना चाहते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा है कि इस सप्ताह के अंत तक स्मिथ जा सकते हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम इस प्रकार है: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ