Cricket News - 2026-05-15T194939.452

जम्मू कश्मीर के नए पेस सेसेंशन को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, सामने आया बड़ा अपडेट

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई तैयारियों में लग गई है. इस सीरीज के लिए एक नए युवा तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फिलहाल टीम इंडिया का चयन नहीं किया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 19 मई को टीम इंडिया का सिलेक्शन होगा. रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को टेस्ट मैच के लिए आराम मिल सकता है.

विज्ञापन

बोर्ड दोनों खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ये कदम उठा सकती है. ऐसे में जम्मू कश्मीर के नए पेस सेसेंशन आकिब नबी को मौका मिल सकता है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. आकिब ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू कश्मीर के लिए 60 विकेट झटके थे और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे. इसके अलावा वह दलीप ट्रॉफी में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे. फिलहाल आकिब आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ