Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने दिलाया भारत को गोल्ड मेडल, शूटिंग में रचा इतिहास

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत को शूटिंग में अपना पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल मिल गया है. नीरू ढांडा ने वुमेंस ट्रैप इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

neeru dhanda asian games

नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा (Image: Sony Sports Network Screengrab)

Neeru Dhanda Wins Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीता. नीरू ढांडा ने वुमेंस ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में एकतरफा प्रदर्शन किया. कोई भी खिलाड़ी उनके आसपास नहीं थी और उन्होंने पूरी तरह अपना दबदबा दिखाते हुए ट्रैप इवेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. इससे पहले उन्होंने वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में हिस्सा लिया था, जहां भारत ने सिल्वर मेडल जीता था. हरियाणा की नीरू ने इससे पहले ISSF वर्ल्ड कप में भी गोल्ड जीता था और अब एशियन गेम्स में उन्होंने फिर भारत का नाम ऊंचा किया.

विज्ञापन

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड

नीरू ढांडा ने वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करके नंबर 1 स्थान हासिल किया था. इसी के जरिए उन्होंने व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में भी जगह बना ली थी. वुमेंस व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में पूरी तरह से डॉमिनेट किया. उन्होंने 30 में से 28 बार निशाना लगाया, जबकि परिस्थितियां आसान नहीं थी, क्योंकि बारिश हो रही थी.

विज्ञापन

चीन की सुन युनोंग ने सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने 30 में से 26 सही शॉट्स लगाए थे, वहीं कुवैत की हजार अब्दुलमलिक ने 30 में से 21 अंक हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. नीरू ने अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए इतिहास रच दिया है. यह भारत का एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल है. 2026 के एशियन गेम्स में यह भारत का पांचवां स्वर्ण है.

विज्ञापन

टीम इवेंट में भी जीता सिल्वर मेडल

वुमेंस ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने हिस्सा लिया. उन्होंने इस इवेंट में कुल 328 शॉट्स के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. चीन की टीम ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. बता दें कि टीम इवेंट में भी आशिमा और मनीषा के मुकाबले नीरू का प्रदर्शन कहीं बेहतर था. नीरू टीम इवेंट में संयुक्त रूप से नंबर 1 थीं, वहीं आशिमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर थीं.

शानदार फॉर्म में हैं नीरू ढांडा

नीरू ढांडा के लिए पिछला एक साल काफी यादगार साबित हुआ है. हरियाणा के जींद शहर की नीरू भारतीय आर्मी का हिस्सा हैं. वह Corps of Military Police में कार्यत हैं. उन्होंने 2025 की एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और टीम गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. जुलाई 2026 में इटली में आयोजित ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में नीरू ने गोल्ड जीता था. इसी के साथ वह पहली भारतीय महिला बनी थीं, जिन्होंने वुमेंस ट्रैप में वर्ल्ड कप गोल्ड अपने नाम किया था. अब एशियन गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड एयर सिल्वर मेडल जीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ