Asian Games 2026: शूटिंग में भारत ने बजाया डंका, नीरू ढांडा और टीम ने जीता सिल्वर मेडल

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत ने सिल्वर मेडल जीता. नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की टीम ने वुमेंस ट्रैप इवेंट में कमाल किया और दूसरे स्थान पर रहे. इसी के चलते भारत का रजत पदक पक्का हुआ.

neeru dhanda asian games

भारत ने ट्रैप इवेंट में जीता सिल्वर मेडल (Image: PTI)

Team India Wins Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला शूटिंग टीम ने कमाल कर दिया है. एशियन गेम्स के इस संस्करण में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. अब वुमेंस ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और टीम ने मिलकर कमाल कर दिया. उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया, वहीं चीन की महिला टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 46वां मेडल है और उनका जल्द ही अर्धशतक पूरा हो सकता है.

विज्ञापन

भारतीय शूटिंग टीम ने किया कमाल

आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस ट्रैप इवेंट में भारतीय महिला टीम ने कमाल किया. नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने टीम के रूप में इवेंट में हिस्सा लिया. उन्होंने कुल 328 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. बता दें कि चीन ने 346 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, वहीं कुवैत और कतर ने 325 अंकों के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक अपने नाम किया.

विज्ञापन

नीरू ढांडा ने मुख्य रूप से प्रभावित किया. उन्होंने 125 में से 118 शॉट्स लगाए. वह इस इवेंट में कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर थीं. अपने इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में भी जगह बना ली है. बता दें कि भारत की आशिमा अहलावत 106 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहीं. मनीषा कीर ने 104 पॉइंट अर्जित किए और 23वें स्थान पर इवेंट खत्म किया. यह भारत का एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन का पहला मेडल है.

विज्ञापन

शूटिंग में भारत ने जीते हैं 13 मेडल

गोल्ड मेडल

  • कमलजीत और सुरुचि सिंह – मिक्स्ड टीम इवेंट, 10 मीटर एयर पिस्टल

सिल्वर मेडल

  • एलावेनिल वलारिवन – वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत
  • एलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद – वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल, टीम
  • रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों – मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट, टीम
  • हिमांशु ढिल्लों – मेंस 10 मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार – मेंस 50 मीटर राइफल 3P, टीम
  • विदरसा विनोद, आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन – वुमेंस 50 मीटर राइफल 3P, टीम
  • ईशा सिंह – वुमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट, व्यक्तिगत
  • नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत, मनीषा कीर – वुमेंस ट्रैप, टीम

ब्रॉन्ज मेडल

  • रुद्राक्ष पाटिल – मेंस 10 मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत
  • परिनाज धालीवाल, रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान – वुमेंस स्कीट, टीम
  • अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान – मेंस स्कीट, टीम
  • अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल – मिक्स्ड स्कीट इवेंट, टीम

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: आज भारत का अर्धशतक होगा पूरा? एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की मेडल पर नजरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ