Asian Games 2026 Highlights: भारत ने 8वें दिन जीता सिर्फ 7 मेडल, गोल्ड की तलाश नहीं हुई खत्म

Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स 2026 का 8वां दिन भारत के लिए खास रहा. इस दिन भारत ने कुल 7 मेडल अपने नाम किया है. हालांकि इस दौरान भारत कुल 4 गोल्ड मेडल जीतने से चूक गया है. जिसके कारण ही सिल्वर से संतोष करना पड़ा.

Asian Games 2026 Day 8

Asian Games 2026 के 8वें दिन भारत नहीं जीत सका गोल्ड

Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स 2026 का आठवां दिन भारत के लिए काफी अहम रहा. भारतीय एथलीट्स की नजरें गोल्ड मेडल पर थी. स्क्वाश में भारत के पास दो गोल्ड मेडल जीतने का मौका था. लेकिन अभय सिंह को फाइनल में हार मिली, उन्होंने सिल्वर जीता. वहीं अनाहत सिंह को भी सिल्वर से संतोष करना पड़ा. हरिता भद्रा ने ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया है. इसके अलावा तीन बॉक्सर्स ने मेडल पक्के कर लिए हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा पुरुषों की ऊंची कूद में भारत के सर्वेश कुशारे और महिला लंबी कूद में भारत की एंसी सोजन एडाप्पिली के पास भी गोल्ड मेडल जीतने का मौका था. जिसे इन दोनों ने गंवा दिया. जिसके कारण ही भारत को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा. इसी के साथ 8वें दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के कुल 37 मेडल हो गए हैं. जिसमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. हालांकि अब भारत को 9वें दिन गोल्ड की तलाश खत्म करनी होगी. फिलहाल भारत पॉइंट्स टेबल में 12वें नंबर पर नजर आ रहा है.

विज्ञापन

कहां देखें एशियन गेम्स LIVE?

एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. इंग्लिश और हिंदी में फैंस एशियन गेम्स की कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. अलग-अलग चैनलों पर एक साथ अलग-अलग इवेंट्स प्रसारित किए जा रहे हैं. ऑनलाइन फैंस इसे सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

LIVE UPDATES

Asian Games LIVE: भारत की महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 7-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 7-0 से हरा दिया है. इसी के साथ ग्रुप में टॉप पर रहकर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहां पर उनका सामना 30 सितंबर को साउथ कोरिया से होगा. 

Asian Games LIVE: टीम इंडिया ने महिलाओं की 4x100मी रिले की हीट 2 जीती

 महिलाओं की 4x100मी रिले की हीट 2 में टीम इंडिया ने जीत लिया है. जिसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. हीट में टीम इंडिया ने दूसरे नंबर पर फिनिश किया है. ऐसे में फाइनल में मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई है. 

Asian Games LIVE: सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में जीता सिल्वर मेडल

पुरुषों की ऊंची कूद में भारत के सर्वेश कुशारे ने कमाल का प्रदर्शन करके स्लिवर मेडल अपने नाम कर लिया है. पिछली बार वो मेडल जीतने से चूक गए थे. हालांकि इस बार उन्होंने वो कमी दूर कर दी है. एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन इसी के साथ जारी है. 

Asian Games LIVE: महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. पारुल चौधरी ने अपना पर्सनल बेस्ट किया है. हालांकि पिछली बार उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. उनके साथ भारत की ही अंकिता चौथे स्थान पर रही हैं. 

Asian Games LIVE: मेंस डेकाथलॉन तेजस्विन शंकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

मेंस डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. 1500 मीटर के आखिरी इवेंट में शंकर पहले नंबर पर रहे. लेकिन ओवरऑल सभी 10 इवेंट में वो तीसरे स्थान पर रहे. इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शंकर ने मेडल जीता था. 

Asian Games LIVE: महिला लंबी कूद में एंसी सोजन एडाप्पिली ने जीता सिल्वर

महिला लंबी कूद में भारत की एंसी सोजन एडाप्पिली ने सिल्वर मेडल जीता है. 5वें प्रयास तक वो पहले नंबर पर थी, लेकिन अंत में चाइना की खिलाड़ी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया. वहीं भारत की शैली सिंह भी चौथे स्थान पर रहीं. उन्होंने भी ब्रॉन्ज मेडल मिस कर दिया. 

Asian Games LIVE: बाधा दौड़ में नहीं मिला मेडल

वुमेंस की 100 मीटर बाधा दौड़ में भारत के हाथ निराशा लगी है. नंदिनी कोंगन 6वें नंबर पर रहीं और इस वजह से कोई मेडल नहीं मिला. जापान की माको फुकुबे और हितोमी नकाजिमा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए.

Asian Games LIVE: भारत की टीम ने मारा 6वां गोल

दूसरे हाफ में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी आक्रामकता से शुरुआत में ही गोल मार दिया है. निक्की प्रधान ने तीसरे पीरियड में शानदार गोल किया है. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारतीय टीम का दबदबा कायम किया है.

Asian Games LIVE: हॉकी में भारत आगे

वुमेंस हॉकी टीम ने सिंगापुर के ऊपर दबाव बना लिया है. हाफ-टाइम ब्रेक तक भारत ने पांच गोल कर लिए हैं. सुनीलिता ने दो गोल किए, जबकि सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी और रुतुजा पिसाल ने एक-एक गोल किया है. 

Asian Games LIVE: बॉक्सिंग में एक और मेडल हुआ पक्का

बॉक्सिंग में नरेंद्र ने मेंस के 90 kg कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड के अथापोंग सैंगटेप को हराकर मेडल पक्का कर लिया है. उनकी सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है. कम से कम ब्रॉन्ज मेडल अब उन्हें जरूर मिलेगा. 

Asian Games LIVE: हरिता भद्रा को मिला ब्रॉन्ज

हरिता भद्रा को बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने वुमेंस की 200m में ब्रॉन्ज जीत लिया है. वो चौथे नंबर पर रहने वाली खिलाड़ी से 0.01 सेकंड आगे रहीं.

Asian Games LIVE: एथलेटिक्स में महिलाओं की लॉन्ग जंप

एथलेटिक्स में महिलाओं की लॉन्ग जंप में एंसी सोजन और शैली सिंह एक्शन में हैं. एंसी सोजन ने सबसे पहले 6.49 मीटर की जंप की. उन्होंने बढ़िया शुरूआत की है. शैली तीसरे नंबर पर रहीं. उन्होंने 6.25 मीटर की जंप लगाई.

Asian Games LIVE: हॉकी में दिखेगा भारत का दम

वुमेंस हॉकी टीम ने अभी तक एशियन गेम्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम का अब मुकाबला सिंगापुर से होने वाला है. ये पूल मैच होगा. भारत मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश करना चाहेगा. 

Asian Games LIVE: बॉक्सिंग में सचिन सिवाच की हार

बॉक्सिंग में सचिन सिवाच के हाथ निराशा लगी है . उन्हें शुनशुके किटामोटो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. किटामोटो ने मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया. जापानी बॉक्सर ने सेमीफाइनल में  एंट्री कर ली है

Asian Games LIVE: बॉक्सिंग में दो मेडल पक्के

बॉक्सिंग में भारत ने अपने दो मेडल पक्के कर लिए हैं. पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग में अंकुश ने सेमीफाइनल में एंट्री की. उन्होंने तजाकिस्तान के नेकरुज को 5-0 से हराया था. अब परवीन हुड्डा ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है. 

Asian Games LIVE: वॉलीबॉल में जीता भारत

वॉलीबॉल में भारत को बड़ी सफलता मिली है. पुरुषों के पूल C मैच में भारत ने वियतनाम पर 3-0 से आसान जीत हासिल की. ​​भारत ने तीनों सेट 25-23, 25-21 और 25-20 से जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया. 

 

Asian Games LIVE: परवीन हुड्डा ने मेडल किया कंफर्म

परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65kg क्वार्टरफाइनल में नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है. 

Asian Games LIVE: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का दम

बॉक्सिंग के महिलाओं के 65kg क्वार्टर फाइनल में परवीन हुड्डा का मुकाबला उज़्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा से शुरू हो गया है. परवीन ने जीत से शुरुआत की और पहला राउंड अपने नाम किया. 

Asian Games LIVE: अनाहत सिंह को मिला सिल्वर

स्क्वैश महिला एकल फाइनल में अनाहत सिंह को मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम ने हरा दिया है. 11-4, 11-4 और 11-7 से अनाहत को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने भारत के लिए सिल्वर अपने नाम किया.

Asian Games LIVE: अभय सिंह को सिल्वर से होना पड़ा संतुष्ट

मलेशिया के Eain Yow Ng ने अभय सिंह को तीसरे गेम में 11-5 से हराकर जीत दर्ज की. इसी के साथ वह मेंस सिंगल्स स्क्वैश में गोल्ड जीतने में सफल हुए. अभय सिंह को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा.

Asian Games LIVE: अभय सिंह छूट रहे पीछे

मेंस स्क्वैश के फाइनल में अभय सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. Eain Yow Ng के खिलाफ वह शुरुआती दो गेम हार चुके हैं.

Asian Games LIVE: भारत का गोल्ड मेडल मैच शुरू

अभय सिंह और Eain Yow Ng के बीच मेंस सिंगल्स स्क्वैश मैच का फाइनल शुरू हो गया है. भारत का आज खाता नहीं खुला है. अभय भारत को एक और गोल्ड दिला सकते हैं.

Asian Games LIVE: शेड्यूलिंग को लेकर नया बवाल

वुमेंस सिंगल्स क्वार्टरफाइनल के दिन ही कई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 के मैच भी खेले थे. इसी वजह से वह काफी थक गए थे. अगले ही दिन सुबह पीवी सिंधु और उन्नति हूडा के मैच हुए. खिलाड़ियों को रिकवर करने का मौका नहीं मिला और थकावट उनकी हार का बड़ा कारण रही. यह एशियन गेम्स के बैडमिंटन सिंगल्स गेम के शेड्यूल पर सवाल खड़े कर रहा है.

Asian Games LIVE: वेटलिफ्टिंग में भारतीय एथलीट को लगा झटका

- हरजिंदर कौर 110 किलो वजन उठाने में सफल में सफल रहीं, जबकि अभी बार 126 पर सेट है. वह 9वें स्थान पर रहीं. उन्होंने वेटलिफ्टिंग में कुल 204 किलो वजन उठाया.

- भारतीय मेंस और वुमेंस तीरंदाजी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. दोनों ने राउंड ऑफ 16 में जीत दर्ज की.

Asian Games LIVE: पीवी सिंधु को मिली करारी हार

पीवी सिंधु बैडमिंटन क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गई हैं. उन्हें चीन की चेन यू फेई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. पीवी का एशियन गेम्स 2026 में सफर खत्म हो गया है.

Asian Games LIVE: उन्नति हूडा हुईं बाहर

एशियन गेम्स 2026 में उन्नति हूडा का सफर खत्म हो गया है. वुमेंस सिंगल्स क्वार्टरफाइनल मैच में उन्हें जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ 1-2 से हार मिली.

Asian Games LIVE: बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का

भारत के अंकुश पंघाल ने ताजीकिस्तान के नेक्रूज सालिमोव को मेंस 80 किलोग्राम बॉक्सिंग क्वार्टरफाइनल में हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. अब भारत को कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जरूर मिल जाएगा.

Asian Games LIVE: हर्डल के फाइनल में दो भारतीय महिला एथलीट्स

वुमेंस 400 मीटर हर्डल में भारत की विथ्या रामराज और अनु राघवन क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं. इसी के साथ उन्होंने फाइनल का टिकट कटा लिया है.

Asian Games LIVE: तीरंदाजी के सेमीफाइनल में भारतीय मिक्स्ड टीम

- धीरज बोमादेवरा और कुमकुम मोहोद ने वियतनाम को मिक्स्ड टीम आर्चरी में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. 

- भारत की कंपाउंड आर्चरी टीम साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने कजाकिस्तान को हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का किया.

- भारतीय एथलीट संतोष कुमार तमिलरसन ने मेंस 400 मीटर हर्डल्स फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया.

Asian Games LIVE: आर्चरी में भारतीय खिलाड़ियों का कमाल

- 110 मीटर हर्डल्स हीट में भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर तीसरे स्थान पर रहे. उनके पास 5,270 अंकों की लीड है. 

- भारत की आर्चरी मिक्स्ड टीम ने UAE के खिलाफ 6-0 से जीत दर्ज करके क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया. अब धीरज बोमदेवरा और कुमकुम मोहोद वियतनाम के खिलाफ एक्शन में होंगे. साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुकी है.

Asian Games LIVE: बैंडमिंडन में भारतीय खिलाड़ियों ने किया इंतजार

- वुमेंस डबल्स क्वार्टरफाइनल में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली को मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 

- भारत को बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल में भी हार मिली. तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला को चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंगपिंग के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा.

Asian Games LIVE: भारत को Sepaktakraw में मिली हार

Sepaktakraw इवेंट में ग्रुप A के वुमेंस डबल्स मुकाबले में भारत और साउथ कोरिया की भिड़ंत हुई थी. इस मुकाबले में कोरियाई टीम ने 15-8 और 15-3 से जीत हासिल की.

Asian Games LIVE: संगीता की कुराश में बड़ी हार

भारत की संगीता को कुराश वुमेंस 57 किलोग्राम श्रेणी के राउंड ऑफ 32 मैच में हार मिली. उन्हें फिलीपींस की चरेमा क्वेलिनो ने 10-0 से करारी हार थमाई.

Asian Games LIVE: एक्शन में मनु भाकर

- भारत की मेंस टीम ने आर्चरी में UAE को राउंड ऑफ 16 में हरा दिया और भूटान को क्वार्टरफाइनल में हरा दिया. महिला टीम ने भी दोनों राउंड जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

- भारत की प्रियंका गोस्वामी वुमेंस मैराथन रेस वॉक से बाहर हो गई. उन्हें चार रेड कार्ड मिले, जिस वजह से उनका सफर खत्म हो गया. 

- वुमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर और महिला टीम की अन्य सदस्य एक्शन में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ