Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ बदल सकता है PAK टीम का कप्तान, प्रैक्टिस सेशन से मिला संकेत

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान के साथ खेलेगी। इस मैच से पहले कप्तान सलमान आगा की इंजरी ने टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है।

Pakistan Team Asia Cup 2025

Pakistan Team Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 PAK vs OMAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने एशिया कप 2025 अभियान की शुरुआत 12 सितंबर से करने वाली है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला ओमान के साथ होगा, इस मैच को जीतकर पाक टीम टूर्नामेंट का शानदार आगाज करना चाहेगी। हालांकि इस मैच से पहले पाकिस्तान की चिंता थोड़ी सी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि उनके कप्तान पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं। जिसका संकेत पाकिस्तान टीम के प्रैक्टिस सेशन से मिला है।

विज्ञापन

क्या बदल जाएगा पाक टीम का कप्तान?

ग्रुप-ए में पाकिस्तान की टीम 12 सितंबर को अपना पहला मैच ओमान के साथ खेलेगी। ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या खराब फिटनेस के चलते पाकिस्तान टीम के कप्तान अलमान आगा ये मैच नहीं खेल पाएंगे? जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान आगा गर्दन में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। 10 सितंबर को हुए प्रैक्टिस सेशन में भी सलमान ने ज्यादा हिस्सा नहीं लिया था। प्रैक्टिस सेशन में सलमान आगा जरूर पहुंचे थे, लेकिन वे फुटबॉल और वार्मअप से दूर ही रहे थे। इस दौरान उनकी गर्दन पर बैंडेज भी लगी थी।

विज्ञापन

वहीं सलमान आगा की फिटनेस को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मानना है कि वे ओमान के साथ होने वाले मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे और इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि क्या ओमान के साथ होने वाले मैच से पहले पाक कप्तान पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं?

विज्ञापन

14 सितंबर को होगा भारत के साथ मुकाबला

ओमान के बाद पाकिस्तान का सामना दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 सितंबर को टीम इंडिया के साथ होगा। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सुपर-4 में पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ जीत चुकी है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ