Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले शुभमन गिल की '2 शब्द' वाली पोस्ट वायरल, UAE के बाद अब PAK की बारी

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल की महज 2 शब्द वाली पोस्ट वायरल हो रही है।

Shubman Gill Asia Cup 2025

Shubman Gill Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में शुभमन गिल टीम इंडिया के उपकप्तान हैं और पहले मैच में यूएई के खिलाफ उनका शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला था। इस मैच में शुभमन गिल नाबाद रहे थे। टीम इंडिया ने इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया था। अब भारतीय टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ 14 सितंबर को खेला जाएगा। उससे पहले सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की महज 2 शब्द वाली पोस्ट वायरल हो रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल गिल की पोस्ट

एशिया कप 2025 को लेकर जब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ था तो ये सबसे बड़ा सवाल था कि क्या शुभमन गिल को टी20 टीम में जगह मिलेगी? हालांकि सेलेक्टर्स ने गिल पर भरोसा जताया और न सिर्फ उनको टीम में शामिल किया बल्कि उपकप्तान भी बनाया। अब यूएई के खिलाफ पहले मैच में गिल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में शुभमन गिल ने बल्लेबाजी करते हुए महज 9 गेंदों पर 222.22 के स्ट्राइक रेट से 20 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया था।

विज्ञापन

यूएई के खिलाफ मैच जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उपकप्तान शुभमन गिल ने एक पोस्ट शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने महज 2 शब्द लिखे। इस पोस्ट के कैप्शन में गिल ने लिखा स्टेप वन। जीत के साथ टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में पहला कदम बढ़ाया है। अब पाकिस्तान के खिलाफ भी गिल अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

विज्ञापन

यूएई को 9 विकेट से दी मात

टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के साथ हुआ। इस मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था। इस मैच में टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के सामने यूएई की पूरी टीम महज 57 रनों पर ही सिमट गई थी। जिसके बाद भारतीय टीम ने मैच को महज 4.1 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत लिया था। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के के साथ 30 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ