'नहीं मिले 1.5 करोड़', विनेश फोगाट केस के बीच स्टार खिलाड़ी का बयान वायरल

Ashwini Ponnappa Olympics Funding: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने फंडिंग की रिपोर्ट्स को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें 1.5 करोड़ रुपये नहीं मिले। विनेश फोगाट के केस के बीच अश्विनी के बयान ने नई बहस छेड़ दी है।

Ashwini Ponnappa

Ashwini Ponnappa

Ashwini Ponnappa Olympics Funding: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफिकेशन का मामला सुर्खियों में है। विनेश को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से फाइनल से पहले अयोग्य करार दे दिया गया। उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का था, लेकिन वह काफी करीब आकर चूक गईं। फिलहाल ये मामला कोर्ट ऑफ स्पोर्ट्स में है और आज रात इसका फैसला आने की उम्मीद है। विनेश के मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। अखिलेश यादव ने यहां तक कहा है कि ये सब सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने डॉक्टर को पेरिस भेजने पर भी संदेह जताया है। अब इस मामले के बीच एक स्टार खिलाड़ी ने नई चर्चा छेड़ दी है। हम बात कर रहे हैं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा की। जिन्होंने एक रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

ये झूठ कैसे लिखा जा सकता है?

अश्विनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बिना तथ्यों के कोई लेख कैसे लिखा जा सकता है? यह झूठ कैसे लिखा जा सकता है? हर खिलाड़ी को 1.5 करोड़ कैसे मिले? मुझे यह पैसा नहीं मिला है। मैं फंडिंग के लिए किसी संगठन या TOPS का हिस्सा भी नहीं थी।

विज्ञापन

क्या है रिपोर्ट में?

दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया है कि अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो एक भी मैच जीतने में विफल रहने के बाद ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थीं। अश्विनी और तनिषा को सपोर्ट के लिए 1.5-1.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मिशन ओलंपिक सेल ने 72.03 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ये 16 खेलों में भारत की ओलंपिक तैयारियों पर खर्च किया गया 470 करोड़ रुपये के बाद दूसरा सबसे बड़ा फंड है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अश्विनी ने ये एक और पोस्ट में कहा- सच तो यह है कि जहां तक सपोर्ट की बात है, हम चाहते थे कि हमारी डबल्स टीम के कोच हमारे साथ यात्रा करें, लेकिन हमें इसकी अनुमति नहीं दी गई। अश्विनी ने इससे पहले बैडमिंटन दिग्गज प्रकाश पादुकोण के उस बयान पर आपत्ति जताई थी, जिसमें उन्होंने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के पदक न जीतने पर भड़ास निकाली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ