IPL 2026: आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए भाग ले रहे हैं. इस बार बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. आईपीएल 2026 के बीच अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा पर रंगभेदी टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी चर्चा में है.

अर्शदीप का वीडियो हुआ वायरल

14 मई को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो काफी चर्चा में है. उन्होंने टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा पर रंगभेदी टिप्पणी की है. वीडियो को अर्शदीप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जिसमें वह तिलक को 'ओए अंधेरे' कहकर संबोधित कर रहे हैं. इसके बाद तिलक वर्मा हंसकर कहते हैं कि कल मैच है मैच पर फोकस करना. फिर अर्शदीप कहते हैं कि तूने सनस्क्रीन नहीं लगाई. जिसपर तिलक वर्मा कहते हैं हां लगाई है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: PSL 2026 खेलने वाले खिलाड़ी की हुई CSK में एंट्री, जेमी ओवर्टन की जगह मिला मौका

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

अब अर्शदीप को सोशल मीडिया पर फैंस आड़े हाथ ले रहे हैं. उनके द्वारा तिलक पर की गई रंगभेदी टिप्पणी पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. सोशल मीडिया पर अर्शदीप को इस वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है. फैंस अपना गुस्सा लगातार जाहिर कर रहे हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने

---खबर नीचे जारी है---

कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

तिलक वर्मा अब तक आईपीएल में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में अब तक 26.10 की औसत के साथ 261 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया है. तिलक की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वहीं, अर्शदीप सिंह ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उन्होंने 9.92 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं.