PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ने वाले हैं अरशद नदीम, सामने आई बड़ी वजह

Pakistan vs Bangladesh Test Series Arshad Nadeem: पााकिस्तान के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को पाकिस्तान क्रिकेट की तरफ से ेक खास न्योता मिला है। बांग्लादेश सीरीज से पहले क्रिकेट टीम के साथ जुड़ेंगे अरशद नदीम।

pakistan team arshad nadeem

pakistan team arshad nadeem

Pakistan vs Bangladesh Test Series Arshad Nadeem: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज होने जा रही है। जिसका पहला मुकाबला 21 अगस्त को कराची में खेला जाएगा। जिसको लेकर बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। वहीं इस सीरीज से पहले अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को ड्रेसिंग रूम में आने के लिए न्योता दिया है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट का कहना है कि टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने ओलंपियन को ड्रेसिंग रूम में आने और बाबर आजम और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में जल्द होगी अरशद की एंट्री

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने बताया कि हम अरशद नदीम को ड्रेसिंग रूम में आमंत्रित करना पसंद करेंगे। मैंने ओलंपिक के दौरान शाहीन को उनका उत्साह बढ़ाते हुए देखा था। उनका टीम में आना और अपना स्वर्ण पदक टीम के साथ साझा करना एक शानदार उत्साह होगा, खासकर तब जब ओलंपिक भावना अभी भी हवा में है। यह एक शानदार पल था और हम उन्हें ड्रेसिंग रूम में आने का खुला निमंत्रण देते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अरशद ने ओलंपिक में रचा इतिहास

पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर तक भाला फेंका था। इसके साथ ही अरशद नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था। अरशद ने पाकिस्तान को 40 साल के बाद ओलंपिक में मेडल दिलाया। पाकिस्तान के ओलंपिक में पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने के बाद अरशद रातों-रात स्टार बन गए। पाकिस्तान लौटने पर उनका जोरदार स्वागत भी किया गया इसके अलावा इस खिलाड़ी पर काफी पैसों की बरसात भी हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ