IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने छोड़ा कैच, गुस्से से 'बौखला' उठीं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ रिएक्शन
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने रचिन रविंद्र का कैच छोड़ दिया, जिसके बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और रचिन रविंद्र ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि 8वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने रचिन रविंद्र का कैच छोड़ दिया, जिसके बाद स्टैंड में बैठीं अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया। उन्होंने भी अय्यर की गलती पर जोर से चिल्ला दिया।
Shreyas Iyer drops Rachin Ravindra on 28🥲
India has already dropped two catches early in the Big game.💔#INDvNZ #ChampionsTrophyFinal pic.twitter.com/uNzo3gAUAE
— CricketCPS (@CricketCPS) March 9, 2025
Another catch dropped by Iyer and after catch Anushka Sharma reaction pic.twitter.com/DmXxdX62bt
— Cricket Tak 🇮🇳 (@CricketTak12) March 9, 2025
रचिन रविंद्र और विल यंग ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। टीम इंडिया को साझेदारी तोड़ने के लिए पहले विकेट की दरकार थी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने 8वां ओवर करने के लिए वरुण चक्रवर्ती के हाथों में गेंद थमाई। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को मिड विकेट की दिशा में बड़ा शॉट मारने के लिए मजबूर किया। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे श्रेयस अय्यर गेंद तक पहुंच गए।
लेकिन उनके हाथों से गेंद निकल गई और कैच छूट गया। इस दौरान स्टैंड में बैठीं अनुष्का शर्मा गुस्सा हो गईं। उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वरुण ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर विल यंग को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। यंग 23 गेंदों में 15 रन बनाकर चलते बने। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 57 रनों की साझेदारी निभाई थी।
11वां ओवर करने के लिए रोहित ने कुलदीप यादव को बुलाया। उन्होंने अपने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और पहली ही गेंद पर खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे रचिन रविंद्र को क्लीन बोल्ड कर दिया। रचिन 29 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के अपने नाम किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: