100 टेस्ट, 127 वनडे, 11315 रन, 18 साल छोटी लड़की से शादी रचाने जा रहा है पूर्व दिग्गज खिलाड़ी

Andrew Strauss: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं. वह अपने से 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं. दोनों को पहली बार दो साल पहले एक साथ देखा गया था. एंड्रयू स्ट्रॉस की पहली पत्नी का निधन साल 2018 में हुआ था. अब 7 साल बाद दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरी शादी रचाने का फैसला किया है.

cricket News - 2025-11-14T162714.395

Andrew Strauss: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू स्ट्रॉस ने बड़ा फैसला किया है. वह दूसरी शादी करने जा रहे हैं. खास बात ये है कि वह अपने से 18 साल छोटी एंटोनिया लिनियस से शादी रचाने जा रहे हैं. दरअसल स्ट्रॉस की पहली शादी रूथ मैकडोनाल्ड से हुई थी. लेकिन फेफड़ों के कैंसर की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी. इसलिए अब वह दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं. दोनों पहली बार 2 साल पहले चर्चा में आए थे, जब एक साथ दोनों को साथ देखा गया था.

विज्ञापन

18 साल बड़े हैं एंड्रयू स्ट्रॉस

एंड्रयू स्ट्रॉस 48 साल के हैं, जबकि उनकी होने वाली पत्नी एंटोनिया लिनियस 30 साल की हैं. स्ट्रॉस और लिनियस को पहली बार दो साल पहले लंदन के एक विशेष रेस्तरां से बाहर निकलते समय एक साथ देखा गया था, ऐसा माना जाता है कि वे कई महीनों से रिश्ते में थे. इसके बाद दोनों को विंबलडन चैंपियनशिप के रॉयल बॉक्स में भी एक साथ देखा गया था. बता दें, स्ट्रॉस की पहली पत्नी रूथ मैकडोनाल्ड की मृत्यु साल 2018 में हुई थी. अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद अब 7 साल बाद स्ट्रॉस शादी रचाने जा रहे हैं.

विज्ञापन

शानदार करियर के मालिक हैं एंड्रयू

एंड्रयू स्ट्रॉस ने इंग्लैंड के लिए कई सालों तक अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच में 40.91 की शानदार औसत के साथ 7037 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 21 शतक के अलावा 27 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वहीं, 127 वनडे मैच में उन्होंने 35.63 की औसत के साथ 4205 रन बनाने के अलावा 6 शतक और 27 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, 4 टी-20 मैच में एंड्रयू स्ट्रॉस ने 73 रनों को अपने नाम किया है. इस तरह उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूप में 11315 रन बनाए हैं. वह कई सालों तक इंग्लैंड की कप्तानी भी संभाल चुके हैं. देश के लिए उन्होंने आखिरी मैच साल 2012 में खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ