अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर BCCI-ECB ने लिया बड़ा फैसला, स्थगित हुआ बड़ा कार्यक्रम

India vs England: भारत और इंग्लैंड सीरीज से ठीक 8 दिन पहले यानी 12 जून को अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें 241 जानें चली गईं। इस घटना के बाद बीसीसीआई और इंग्लैंड ने एक अहम कार्यक्रम रद्द कर दिया।

cricket News (2)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड सीरीज से पहले ही 12 जून को अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 250 लोगों की जान गई थी, जबकि कई लोग घायल भी हुए थे। इस विमान में 169 भारतीयों के अलावा 53 ब्रिटिश नागरिक भी थे। इस घटना के बाद बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा इवेंट स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

बीसीसीआई-ईसीबी ने किया बड़ा फैसला

पिछले कई सालों से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को पदोदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस बार इस सीरीज का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी रखने का फैसला किया गया था। इसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मिलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान इस ट्रॉफी को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। हालांकि अब इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

विज्ञापन

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बोर्डों ने यह फैसला अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के प्रति सम्मान और संवेदना जताने के लिए लिया है। इसी वजह से इस ट्रॉफी के नए नाम की घोषणा का कार्यक्रम फिलहाल रोक दिया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के चौथे दिन, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने लॉर्ड्स मैदान पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को लॉन्च करने का कार्यक्रम तय किया था। लेकिन इससे दो दिन पहले, 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक बड़ा विमान हादसा हो गया।

ECB के एक अधिकारी के अनुसार, इतनी बड़ी त्रासदी को देखते हुए यह फैसला लिया गया कि ट्रॉफी के लॉन्च इवेंट को आगे के लिए टाल दिया जाए। इंग्लैंड और भारत के क्रिकेट बोर्ड अब किसी नई तारीख पर इस ट्रॉफी को लॉन्च करने की योजना बनाएंगे।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदुलकर को भी आमंत्रित किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि जब भी यह ट्रॉफी लॉन्च की जाएगी, दोनों दिग्गज इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ