2 जून से होगा टी20 विश्व कप 2024 का आगाज। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2024: दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को टी20 विश्व कप 2024 का बेसब्री से इंतजार है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 2 जून से होगा। भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। हाल ही में टीम की नई जर्सी भी रिवील की गई थी। अब स्टार स्पोर्ट्स ने टी20 विश्व कप 2024 का एक प्रोमो वीडियो एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो को महानायक अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है।
अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया हौसला
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी वीडियो में अमिताभ बच्चन भारतीय टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। वीडियो में महानायक ने कहा, "युद्ध तो हर दिन होता है, लेकिन महायुद्ध सबसे कड़ी परीक्षा लेता है। यहां पल-पल पारा चढ़ता है। रग-रग में खून खौलता है। हार जिसके गले मिले, वही वीर सिर उठाकर चलता है।" बता दें कि भारतीय टीम ने 11 साल से ICC का कोई खिताब नहीं जीता है। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इससे पहले मैन इन ब्लू ने 2011 में वनडे विश्व कप और 2007 में पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी।