मुस्ताफिजुर रहमान विवाद के बीच IND vs NZ वनडे मैच में बांग्लादेशी अंपायर की एंट्री, ICC ने किया बड़ा फैसला

BCCI vsBangladesh Cricket Board: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है. मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर निकालने के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले वनडे मैच में बांग्लादेशी अंपायर की एंट्री हुई है.

cricket News - 2026-01-11T171907.533

BCCI vs Bangladesh Cricket Board: केकेआर ने बीसीसीआई के आदेश के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से निकाल दिया था. केकेआर ने रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में आईपीएल 2026 ऑक्शन में खरीदा था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए आईपीएल का लाइव प्रसारण अपने देश में बैन कर दिया. इसके अलावा बांग्लादेश ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया है. वहीं, अब मुस्ताफिजुर रहमान विवाद के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बांग्लादेशी अंपायर की एंट्री हुई है.

विज्ञापन

बांग्लादेशी अंपायर की हुई एंट्री

विवाद के बीच बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में अंपायरिंग कर रहे हैं. उन्होंने 32 टेस्ट, 118 वनडे, 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 17 महिला वनडे और और 28 महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में अंपारिंग की है. पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर, शरफुद्दौला ने 1994 में आईसीसी ट्रॉफी में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कोचिंग में भी अपना हाथ अजमाया. हालांकि वह इसमें ज्यादा सफल नहीं हो सके. इसके बाद उन्होंने अंपायरिंग की दुनिया में कदम रखा. शरफुद्दौला को आईसीसी ने भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच के लिए टीवी अंपायर नियुक्त किया गया है. नियमों के मुताबिक आईसीसी वनडे इंटरनेशनल के लिए एक ऐसा अंपायर नियुक्त करती है, जो मैच में भाग लेने वाले देश का नहीं होगा उसे एलीट पैनल या अंतर्राष्ट्रीय पैनल का सदस्य होना जरूरी है.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना चुकी है. डेवॉन कॉन्वे ने 56 और हेनरी निकोल्स ने 62 रनों का योगदान दिया है, जबकि डेरिल मिचेल ने 71 गेंदों में 84 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ