हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 सालों तक पिलाया पानी, संन्यास के बाद छलका अजिंक्य रहाणे का दर्द

हाल ही में अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था. वह रिटायरमेंट के दौरान काफी भावुक हुए थे. अब रहाणे ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया है और भावुक हुए हैं. उन्होंने 20 मैचों में लगातार टीम को पानी पिलाया.

विज्ञापन
Image Credit: X

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में प्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. वह काफी भावुक भी हो गए थे. इस बात से हर कोई वाकिफ है कि रहाणे ने भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया और अपने बल्ले से कई यादगार पारियां खेलीं. भारत को उन्होंने कई मैच अपने दम पर जितवाए हैं. लेकिन कभी भारतीय टीम में डेब्यू से पहले रहाणे को 2 सालों तक भारतीय टीम में केवल पानी ही पिलाना पड़ा था. स्टार खिलाड़ी का दर्द अब छलका है.

रहाणे ने क्या कहा?

अपने यू ट्यूब चैनल पर रहाणे ने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने कहा “पहले दो साल, जब मैं 2011 में पहली बार टीम में शामिल हुआ था. मुझे अपने टेस्ट डेब्यू के लिए 20 मैचों का इंतजार करना पड़ा और मैं दो साल तक टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में रहा. वह एक चुनौतीपूर्ण दौर था, लेकिन मैंने उससे बहुत कुछ सीखा.” “मेरे पास दो विकल्प थे: या तो सहानुभूति हासिल करना या खुद को सुधारने की कोशिश करना. 12वें खिलाड़ी के रूप में होना, पानी पिलाना या अपने साथियों की मदद करना कोई बुरी बात नहीं है. मैंने इसे सकारात्मक रूप से लिया.”

रहाणे ने माना कि टीम के साथ रहने से उन्हें काफी फायदा मिला. वह हर चीजों को ध्यान से देखते थे. वह चाहते तो सहानुभूति हासिल कर सकते थे. लेकिन उन्होंने इसकी उम्मीद कभी नहीं की. रहाणे ने ये भी कहा कि जब वह मुंबई की लोकल ट्रेन पर सफर करते थे, तो धैर्य की धारणा वहीं से आई थी. लेकिन भारतीय प्लेइंग 11 में शामिल होने से पहले भी मैंने काफी कुछ सीखा.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

38 साल के रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने इस दौरान 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए. इसके अलावा 90 वनडे मैच में उन्होंने 35.26 की औसत के साथ 2962 रन बनाए. वहीं, 20 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 375 रन निकले. आईपीएल में भी वह 6 टीमों के लिए खेले. उन्होंने 212 मैच में 30.15 की औसत के साथ 5367 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola