इंग्लैंड में होगा यशस्वी जायसवाल का हल्ला बोल! बुमराह-सिराज को लेनी होगी जिम्मेदारी, रहाणे ने दी अहम सलाह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा। सीरीज के आगाज से पहले रहाणे ने उम्मीद जताई है कि यशस्वी का बल्ला इंग्लिश धरती पर जमकर बोलेगा।

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाना है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर धमाल मचाने पहुंची है। अजिंक्य रहाणे का मानना है कि इस टूर पर यशस्वी जायसवाल के पास महफिल लूटने का सुनहरा मौका होगा। रहाणे के अनुसार, यशस्वी के पास बतौर ओपनर इंग्लिश धरती पर रंग जमाने की काबिलियत मौजूद है। इसके साथ ही रहाणे का मानना है कि इंग्लैंड में टीम इंडिया की नैया को पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी।

विज्ञापन

यशस्वी मचा सकते हैं धमाल

अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “निजी तौर पर मैं यशस्वी जायसवाल से इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं, क्योंकि इंग्लैंड में पारी का आगाज करना काफी महत्वपूर्ण होता है। यशस्वी के पास इंग्लिश धरती पर रंग जमाने का हुनर मौजूद है। यशस्वी एक छोर को संभालकर रखने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर अटैक भी कर सकते हैं। ऐसे में मैं यशस्वी से इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं।”

विज्ञापन

रहाणे ने कहा कि इंग्लैंड में जसप्रीत बुमराह और सिराज के कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा, “मैं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी अच्छा करते देखना चाहता हूं। यह दोनों ही सीनियर खिलाड़ी हैं और उनके ऊपर पेस अटैक को लीड करते हुए विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी। हम सभी जानते हैं कि बुमराह एक कमाल के गेंदबाज और विकेट टेकर हैं। हालांकि, मैं चाहता हूं कि बुमराह थोड़ी और जिम्मेदारी लें और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालें, क्योंकि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना काफी स्पेशल होता है।”

क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े?

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत और इंग्लैंड की टीम अब तक कुल 136 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। इसमें से 35 में जीत भारतीय टीम को नसीब हुई है। वहीं, 51 मैचों में मैदान इंग्लैंड ने मारा है। यानी टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लिश धरती पर टीम इंडिया ने कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 9 में ही जीत मिली है। वहीं, इंग्लैंड ने 36 टेस्ट मैचों में जीत का स्वाद चखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ