'कोच और सेलेक्टर्स की जाएगी नौकरी...', भारत से मिली हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने PCB को घेरा

Mohammad Rizwan: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मोहम्मद रिजवान ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अब सेलेक्टर्स और कोच की नौकरी जा सकती है।

pcb

Mohammad Rizwan: भारत और पाकिस्तान 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आमने सामने थे। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया था। हालांकि भारत से मिली निराशाजनक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बड़ी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि इस हार के बाद कोच और चयनकर्ताओं की नौकरी चली जाएगी। खिलाड़ी ने पीसीबी को जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान ने की थी भविष्यवाणी

इनसाइड स्पोर्ट्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद रिजवान ने भारत से हारने के बाद कहा कि चयनकर्ताओं और कोच की नौकरी जाने का खतरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ताओं में से एक ने प्रतिभागियों को बताया कि भारत से हार के बाद जब खिलाड़ी मैदान पर एकत्र हुए, तो कप्तान मोहम्मद रिजवान ने उन्हें निराश न होने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि हारना और जीतना खेल का हिस्सा है, और खिलाड़ियों पर इसका कोई असर नहीं होगा, लेकिन कोच और चयनकर्ता अपनी नौकरी खो देंगे। यह बयान अधिकारियों को पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी के बारे में भी पीसीबी से शिकायत की गई है। उनके ऊपर चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान निर्देशों का पालन न करने का आरोप है। हालांकि पीसीबी ने अपने अंतरिम कोच आकिफ जावेद को बरकरार रखा है। वह न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के कोच होंगे। हालांकि टी-20 की कप्तानी मोहम्मद रिजवान से छीन ली गई है। उनकी जगह पर आगामी टी-20 सीरीज के लिए नया कप्तान सलमान अली आगा को बनाया गया है। जबकि वनडे में रिजवान की कप्तानी बरकरार है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टी20 टीम

टी-20 टीम: हसन नवाज, ओमैर यूसुफ, मोहम्मद हारिस, अब्दुल समद, सलमान आगा (कप्तान), इरफान नियाजी, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्बास अफरीदी, जहांदाद खान, मोहम्मद अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और उस्मान खान।

विज्ञापन

वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान आगा, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाजी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम और तय्यब ताहिर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ