ACA का बड़ा ऐलान! भारत- पाकिस्तान की बनेगी एक टीम, बड़ा अपडेट आया सामने

Afro Asia Cup: अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन के अंतरिम अध्यक्ष तवेंग्वा मुकुहलानी ने एफ्रो एशिया कप को फिर से शुरू करने की बात कही है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक ही टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IND vs PAK (8)

Afro Asia Cup: अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन (ACA)जल्द ही एशियाई और अफ्रीकी देशों के बीच 17 साल बाद एफ्रो एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन कराने वाला है। इस टूर्नामेंट में एशिया इलेवन और अफ्रीका इलेवन के बीच मुकाबला खेला जा सकता है। ये टूर्नामेंट आखिरी बार साल 2007 में खेला गया था। लेकिन अब लगभग दो दशक बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। एसीए के अंतरिम अध्यक्ष तवेंग्वा मुकुहलानी ने इस टूर्नामेंट में बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि अफ्रीकी दल चाहते हैं कि एफ्रो एशिया कप को फिर से शुरू किया जाए।

विज्ञापन

साल 2005 में हुआ पहली बार आगाज

एफ्रो एशिया कप का आगाज पहली बार साल 2005 में हुआ था। टूर्नामेंट में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बरारबर हुई थी। एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं सास 2007 में एशिया इलेवन ने तीनों ही मैच जीते थे।

विज्ञापन

साल 2005 में एशिया इलेवन की कप्तानी पाकिस्तानी खिलाड़ी इजमाम उल हक ने संभाली थी। इस टीम में राहुल द्रविड़ , आशीष नेहरा के अलावा अनिल कुंबले जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। वहीं साल 2007 में एमएस धोनी, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद यूसुफ और शोएब अख्तर जैसे स्टार शामिल थे। उस समय भारत पाकिस्तान के संबध अच्छे थे। लेकिन साल 2008 के बाद भारत और पाकिस्तन के संबध खराब होने के बाद टूर्नामेंट बंद हो गया।

इसके अलावा अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन आईपीएल का छोटा संस्करण भी आयोजित करवाना चाहता है। सीईओ कासिम सुलेमान जोकि ACA के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड की मंजूरी के बाद हम अफ्रीका प्रीमियर लीग लाने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल हम प्रायोजन के मामले में व्यस्त हैं। एक बार जब यह तय हो जाएगा, तो हम बोर्ड के पास जाएंगे, बोर्ड इसे मंजूरी देगा और फिर हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ