Asia Cup 2025: अफगानिस्तान और हांग कांग के बीच होगा पहला मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
Asia Cup 2025, AFG vs HK Preview: एशिया कप 2025 में पहला मुकाबला खेलने के लिए अफगानिस्तान और हांग कांग तैयार हैं।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला 9 सितंबर को अफगानिस्तान बनाम हांगकांग के बीच खेला जाएगा। कुल 8 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। अफगानिस्तान की कमान राशिद खान संभालेंगे, जबकि हांग कांग की कमान यासिन मुर्तजा के पास है। दोनों ही टीमें पहला मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। पहले मैच से जुड़ी अहम जानकारी पर आइए डालते हैं एक नजर।
एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान और हांगकांग को ग्रुप B में रखा गया है। अफगानिस्तान और हांग कांग के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 5 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 3 मुकाबले अफगानिस्तान ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले हांगकांग ने जीते हैं।
अफगानिस्तान और हांग कांग के बीच 9 सितंबर को अबु धाबी के जैद क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे मुकाबला शुरू होगा। आप इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, डार्विश रसूली, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
हांग कांग: बाबर हयात, अंशुमान रथ (विकेटकीपर), मार्टिन कोएत्जी, जीशान अली, कल्हन चालू, किंचित शाह, अनस खान, यासिम मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद वाहिद, निजाकत खान, एहसान खान।
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, करीम जनत, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), ए एम गजनफर, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक।
हांग कांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, मार्टिन कोएत्जी, कल्हान चालू, अनस खान, किंचित शाह, निजाकत खान, एजाज खान, अंशुमान राठ (विकेटकीपर), जीशान अली (विकेटकीपर), शाहिद वासिफ (विकेटकीपर), नसरुल्ला राणा, आतिफ इकबाल, अदिल महमूद, मोहम्मद वहीद, अली हसन, आयुष शुक्ला, हारून अरशद, मोहम्मद गजनफर, एहसान खान।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: