एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान, राशिद खान बने कप्तान

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वाड सामने आ चुका है। दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान एशिया कप में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

𝐀𝐟𝐠𝐡𝐚𝐧𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧 𝐬𝐪𝐮𝐚𝐝

𝐀𝐟𝐠𝐡𝐚𝐧𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧 𝐬𝐪𝐮𝐚𝐝

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वाड सामने आ चुका है। दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान एशिया कप में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है और 3 खिलाड़ियों रिजर्व के रूप में रखा है। एकबार फिर से टीम में स्पिन गेंदबाजों पर फोकस किया गया है।

विज्ञापन

6 स्पिनर्स को मिली स्क्वाड में जगह

एशिया कप 2025 के लिए जो जिस 17 सदस्यीय अफगानिस्तान टीम का ऐलान हुआ है। उसमें 6 स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है। दरअसल दुबई में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और स्पिन गेंदबाजी ही अफगानिस्तान टीम की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

विज्ञापन

इस दिन पहला मैच खेलेगी अफगानिस्तान की टीम

9 सितंबर से एशिया कप 2025 का आगाज होगा। इस दिन अफगानिस्तान का पहला मुकाबला हांग-कांग की टीम के साथ होगा। वहीं 16 सितंबर को राशिद खान की टीम का सामना बांग्लादेश और 18 सितंबर को श्रीलंका के साथ मुकाबला होगा। एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-बी में शामिल है।

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, फरीद मलिक, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ी – वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ