टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के 5 नए योद्धाओं की एंट्री, पहली बार खेलेंगे विश्व कप

T20 World Cup 2026 Squad Announcement: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में कई युवा चेहरों के अलावा अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. विश्व कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस बार भारत की ओर से 5 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप खेलेंगे.

टीम इंडिया

टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे. इसके अलावा 5 स्टार युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो पहली बार विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके अलावा टीम में ईशान किशन की भी वापसी हुई है, जो लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे. उन्होंने भारत के लिए साल 2023 में आखिरी बार खेला था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल करने के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है.

विज्ञापन

ये 5 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे विश्व कप

टी-20 विश्व कप 2024 के लिहाज से आगामी विश्व कप 2026 तक टीम इंडिया काफी बदल गई है. इस बार ज्यादातर नए युवा चेहरों को मौका मिला है. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर पहली बार विश्व कप खेलेंगे. इससे पहले इन खिलाड़ियों ने विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है.

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

टी-20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. दोनों खिलाड़ियों ने साल 2025 में दिल खोलकर रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने इस साल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट समेत भारत के लिए कुल 41 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 41.07 की औसत के साथ 1602 रन बनाए और 3 शतक के अलावा 9 अर्धशतक अपने नाम किया. उनका स्ट्राइक रेट 202.01 का रहा. वह भारत के लिए टी-20 में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा किया है. वह एशिया कप 2025 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ