T20 World Cup 2024: IPL 2024 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अब विश्व कप का टिकट कटाएगा ये प्लेयर

Jake Fraser McGurk: IPL 2024 में भी कई युवा चेहरे अपने प्रदर्शन से चर्चा में आए। इन्हीं में से एक हैं दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क। डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन में गिरावट आई तो DC मैनेजमेंट ने युवा मैकगर्क पर भरोसा जताया।

Jake Fraser McGurk poised to be named as reserve in Australia squad T20 World Cup 2024

2 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024। इमेज क्रेडिट- IPL

Jake Fraser McGurk: IPL के प्रत्येक सीजन में एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ियों की फौज मिलती है। इनमें से कई भारतीय तो कुछ विदेशी खिलाड़ी भी होते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी कई युवा चेहरे अपने प्रदर्शन से चर्चा में आए। इन्हीं में से एक हैं दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क। डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन में गिरावट आई तो दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने युवा मैकगर्क पर भरोसा जताया। मैकगर्क भी इस भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने कई आतिशी पारियां खेलीं।

विज्ञापन

15 सदस्यीय टीम में नहीं मिली जगह

जेक फ्रेजर मैकगर्क के प्रदर्शन को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए कंगारू टीम में जगह मिलेगी। हालांकि, जब विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हुआ तो इन कयासों पर विराम लग गया। मैकगर्क को टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि, अब खबर आ रही है कि उन्हें रिजर्व में मौका मिल सकता है। सेलेक्टर्स 15 सदस्यीय टीम के साथ 2 रिजर्व खिलाड़ियों को भेजने पर विचार कर रहे हैं। रिजर्व में एक स्पिनर तनवीर संघा होने की उम्मीद है। जबकि दूसरे रिजर्व में मैकगर्क को मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन

मिनी ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार

IPL 2024 से पहले दिसंबर में मिनी ऑक्शन हुआ था। इस नीलामी में जेक फ्रेजर मैकगर्क अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, बाद में दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें टीम के साथ जोड़ा था। IPL 2024 में जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 9 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 9 पारियों में 36.66 की औसत और 234.04 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। 17वें सीजन में उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले, इनमें से 3 फिफ्टी उन्होंने 20 से कम गेंदों में लगाईं।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ