37 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक ठोककर रचा इतिहास, एक झटके में ही तोड़ा कई दिग्गजों का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

IND vs ENG (2)

Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। अभिषेक ने इस मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने केवल 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महफिल लूट ली। इसके अलावा उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक ठोक दिया। वह टी-20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का आया तूफान

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने केवल 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 4.2 ओवर में उन्होंने जेमी ओवर्टन की गेंद पर छक्का जड़ा और भारत के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान 10 छक्के और 5 चौके अपने नाम कर लिए। फिलहाल वह क्रीज पर नाबाद हैं। अभिषेक शर्मा ने 270.27 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। इसके अलावा अभिषेक ने पावर प्ले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 58 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की पारी की बदौलत भारत ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

भारत ने इस मैच में 6 ओवर में 95 रन बनाए। इससे पहले टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 82 रन बनाए थे। वहीं साल 2024 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ भी पावरप्ले में 82 रन बनाए थे। वहीं साल 2018 में मेन इन ब्लू ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 78 रन बनाए थे।

विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए हाईएस्ट पावरप्ले टोटल

95/1 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
82/2 बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021
82/1 बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024
78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2018

विज्ञापन

संजू और सूर्या ने किया निराश

इस मैच में जहां एक तरफ अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया तो दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। सूर्या और संजू इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए। इस मैच में संजू ने 7 गेंदों में 16 रन बनाए। वहीं कप्तान सूर्या ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। हालांकि तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने भी शानदार पारी खेली। तिलक ने 15 गेंदों में 24 और दुबे ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ