7 पारी में लगातार हुआ फ्लॉप, टीम इंडिया से युवराज सिंह के चेले का कट सकता है पत्ता

भारत के लिए अभिषेक शर्मा लगातार टी-20 प्रारूप में निराश प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका पत्ता टी-20 से साफ हो सकता है।

Team India (28)

Abhishek Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सके। वह बड़ी पारी खेलने में एक बार फिर से नाकाम रहे। अब कहा जा सकता है कि उनका पत्ता टीम इंडिया से कट सकता है।

विज्ञापन

युवराज सिंह के चेले पर लटकी तलवार

अभिषेक शर्मा लगातार टी-20 प्रारूप में फ्लॉप हो रहे हैं। अभिषेक अपना अभ्यास युवराज सिंह की निगरानी में करते हैं। हालांकि अब उनका पत्ता टीम इंडिया से कटने वाला है। क्योंकि वह लगातार टीम इंडिया में फ्लॉप हो रहे हैं। अभिषेक को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार मौके दिए जा रहे हैं। लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो रहे हैं। अब तक वह एक ही शतक अपने नाम कर पाए हैं। इसके अलावा वह 8 पारियों में फ्लॉप ही हुए हैं।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का ऐसा रहा है टी-20 आंकड़ा

अभिषेक अपने पहले मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 100 रन बनाए। इसके बाद वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आखिरी 7 पारियों में 10, 14, 16, 15, 4, 7,4 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा है टी-20 करियर

भारत के लिए 9 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 166 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 1 शतक भी अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि आईपीएल 2024 में इस बल्लेबाज का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने पिछले सीजन में 16 मैच खेलते हुए 32.27 की औसत के साथ 484 रनों को अपने नाम किया था। उन्होंने 3 अर्धशतक भी ठोके। इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। लेकिन उनका लगातार खराब प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ