IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए इधर हुआ टीम इंडिया का ऐलान, उधर 2 खिलाड़ियों की खत्म हो गईं उम्मीदें

India vs Bangladesh: 22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। हालांकि भारतीय स्क्वाड में 2 दमदार बल्लेबाजों को मौका नहीं मिला, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी 2024 में धमाल मचाया था।

IND vs BAN (5)

India vs Bangladesh: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में शानदार खेल दिखाते हुए पहले टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया। अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी तैयारियां शुरू करेगी। 22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। बोर्ड ने पहले टेस्ट मैच में मौका मिलने वाले सभी खिलाड़ियों को ही स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। हालांकि दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 2 खिलाड़ियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उम्मीद थी कि इन खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट मैच के लिए मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

खत्म हुईं उम्मीदें!

बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और संजू सैमसन को स्क्वाड में शामिल नहीं किया। दोनों खिलाड़ियों ने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक भी ठोका था। अभिमन्यु ईश्वरन ने तो बैक टू बैक दो शतक अपने नाम किए, जबकि संजू ने अपने आखिरी मुकाबले में भी शानदार शतकीय पारी खेली थी। बावजूद इसके अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने दोनों खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया। पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप हुए खिलाड़ियों की जगह पर संजू और ईश्वरन को मौका मिल सकता था।

विज्ञापन

ऐसा रहा प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया B की ओर से कप्तानी संभालते हुए अभिमन्यु ने पहले मैच की पहली पारी में 157 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरे मैच में भी उन्होंने 116 रन बनाए थे। वहीं संजू ने भी अपने दूसरे मैच में इंडिया D की ओर से खेलते हुए पहली पारी में 106 रनों की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी कई सालों से भारतीय टेस्ट टीम के इर्द गिर्द घूम रहे हैं। लेकिन अब तक दोनों को भारतीय टेस्ट टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है। ईश्वरन तो लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ