LSG vs PBKS T20 Toss Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का 68वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि पंजाब की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभाल रहे हैं. लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब की टीम को अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा.
अगर टीम इस मैच में हार जाती है, तो उसका आईपीएल 2026 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. पंजाब की टीम पिछले लगातार 6 मैच हार चुकी है और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, लखनऊ की टीम 13 मैचों में सिर्फ 8 अंक हासिल कर पाई है और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है. यहां जानिए इस मुकाबले में किस टीम ने टॉस जीता और क्या फैसला किया?
कब शुरू होगा लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मैच (LSG vs PBKS Match Timing)
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
कितने बजे होगा लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस (LSG vs PBKS Match Toss Timing)
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के 67वां मैच का टॉस शाम 7:00 बजे हो गया.
कौन जीता लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today LSG vs PBKS Match Toss)
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (LSG vs PBKS Playing 11)
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
ये भी पढ़ें- क्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? IPL 2026 के बीच फिटनेस पर आया चौंकाने वाला अपडेट!
ऐसी है आईपीएल 2026 में लखनऊ और पंजाब की टीम (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Full Squads In IPL 2026)
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन कपूर. तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी.
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पाइला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर RCB, फिर भी GT बनेगी चैंपियन? आंकड़ों ने बढ़ाई बेंगलुरु फैंस की टेंशन
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
36 mins agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
53 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines