---विज्ञापन---

खेल angle-right

LSG vs PBKS Live Score: आयुष बडोनी हुए आउट, लखनऊ को लगा तीसरा झटका

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Score: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

---विज्ञापन---

IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है और टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी. पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब लगातार 6 मैच हार चुकी है. इसके बावजूद टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर बनी हुई है.

अगर टीम इस मैच में हार जाती है, तो उसका आईपीएल 2026 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. वहीं, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. टीम 13 मैचों में सिर्फ 8 अंक हासिल कर पाई है और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है. ऐसे में लखनऊ की टीम अपने अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

LSG vs PBKS IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. पिच पर अच्छा उछाल और गति देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त सहायता मिल सकती है. खास बात यह है कि IPL 2025 के बाद से यहां खेले गए 13 मुकाबलों में से 9 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन के आसपास रहता है.

---विज्ञापन---

वहीं, मौसम की बात करें तो लखनऊ में आज मौसम पूरी तरह मैच के अनुकूल रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, उस समय तापमान करीब 41 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यानी फैंस को बिना किसी रुकवाट के पूरे मैच का रोमांच देखने को मिल सकता है.

LSG vs Punjab Kings IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

Lucknow Super Giants vs PBKS: हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, पंजाब ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ को 3 मैचों में जीत मिली है. वहीं, इकाना स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों में पंजाब ने 2 बार लखनऊ को हराया है.

---विज्ञापन---

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

20:10 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

7वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ को आयुष बडोनी के रूप में तीसरा झटका लगा. बडोनी 18 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया. 6.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन है.

20:04 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 66 रन

लखनऊ ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं. फिलहाल आयुष बडोनी 42 रन और जोश इंग्लिश 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:47 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में दूसरा झटका लगा. पूरन सिर्फ 2 रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 20 रन है.

19:37 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को अर्शिन कुलकर्णी के रूप में पहला झटका लगा. कुलकर्णी बिना खाता खोले अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर आउट हो गए. 1.1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट पर 16 रन है.

19:32 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

19:17 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

पंजाब किंग्स: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे.

लखनऊ सुपर जायंट्स: शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह.

19:08 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.

19:06 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

19:03 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

18:52 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

LSG vs PBKS मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.

18:41 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

लखनऊ में आज मौसम पूरी तरह मैच के अनुकूल रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, उस समय तापमान करीब 41 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यानी फैंस को बिना किसी रुकवाट के पूरे मैच का रोमांच देखने को मिल सकता है.

18:34 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. पिच पर अच्छा उछाल और गति देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त सहायता मिल सकती है. खास बात यह है कि IPL 2025 के बाद से यहां खेले गए 13 मुकाबलों में से 9 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन के आसपास रहता है.

18:15 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाक.इम्पैक्ट प्लेयर – सूर्यांश शेडगे.

18:13 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.इम्पैक्ट प्लेयर – आयुष बडोनी.

17:48 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: सबसे निचले स्थान पर लखनऊ

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. टीम ने 13 मैचों में सिर्फ 8 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. अब टीम जीत के साथ इस सीजन का अंत करना चाहेगी.

17:43 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. पंजाब की टीम पिछले लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है, लेकिन टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अब पंजाब को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

17:27 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, पंजाब ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ को 3 मैचों में जीत मिली है. वहीं, इकाना स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों में पंजाब ने 2 बार लखनऊ को हराया है.

17:12 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पाइला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

17:12 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन कपूर. तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी.

17:11 (IST) 23 May 2026
LSG vs PBKS Live Score: आज लखनऊ-पंजाब में होगी कांट की टक्कर

आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. पंजाब की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है और टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी. वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम यह मैच जीतकर पंजाब का खेल बिगाड़ सकती है.

First published on: May 23, 2026 05:01 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola