क्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? IPL 2026 के बीच फिटनेस पर आया चौंकाने वाला अपडेट!

Rohit Sharma Fitness Update: रोहित शर्मा IPL 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे और अभी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं. उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेने पर सवाल हैं. अब उनकी फिटनेस को लेकर चौंकाने वाला अपडेट आया है.

Rohit Sharma Sad
1 / 6

Rohit Sharma Fitness Update: IPL 2026 के समापन में अब सिर्फ एक हफ्ता बाकी है. इसके बाद भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला शुरू हो जाएगी. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है. इस श्रृंखला में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी की नजर रहने वाली है. रोहित की फिटनेस बड़ी समस्या रही है और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा. अब इस श्रृंखला से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI के कोच ने बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान सीरीज में रोहित शर्मा के खेलने पर सवाल

अफगानिस्तान सीरीज में रोहित शर्मा के खेलने पर सवाल2 / 6

चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी है. हालांकि, BCCI ने साफ कर दिया है कि रोहित का सीरीज में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. अगर रोहित पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो वह श्रृंखला मिस कर सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की फिटनेस पर क्यों हैं सवाल?

रोहित शर्मा की फिटनेस पर क्यों हैं सवाल?3 / 6

IPL 2026 के दौरान RCB के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. इसी वजह से वो रिटायर आउट हो गए थे और कुछ मैचों से बाहर रहे. रोहित पिछले कुछ मैचों से खेल रहे हैं लेकिन उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग किया जा रहा है. इसी वजह से उनकी फिटनेस पर सवाल हैं.

MI के कोच ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर दिया अपडेट

MI के कोच ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर दिया अपडेट4 / 6

रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI के कोच महेला जयवर्धने ने अपडेट दिया. उन्होंने बताया, 'मेरे और मेडिकल टीम के मुताबिक रोहित शर्मा 100% फिट हैं. वो हैमस्ट्रिंग इंजरी से वापस आ रहे हैं और पहले मैच में हम उन्हें लेकर सावधानी बरत रहे थे. अब वो टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं. वो टीम प्लेयर हैं और स्थिति को समझते हैं.'

विज्ञापन

रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी सवाल

रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी सवाल5 / 6

BCCI ने टीम सिलेक्शन के दौरान सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या की फिटनेस के बारे में भी बात की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी वो खेल पाएंगे. महेला जयवर्धने की बात सुनकर लग रहा है कि रोहित फिट हैं और वो अगली ODI सीरीज जरूर खेलेंगे.

AFG ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

AFG ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड6 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन