इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, IPL 2025 में धमाल मचाएंगे दुनिया के ये 4 खिलाड़ी!

IPL 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके 4 खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलने वाले हैं। इन खिलाड़ियों में एमएस धोनी के अलावा कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

Team India (16)

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने कमर कस ली है। सीजन से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस बार लगभग सभी टीमों ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है। कई टीमों के कप्तान भी बदलते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार आईपीएल में कुल 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंटरनेशनल मंच पर क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन आईपीएल 2025 में धमाका मचाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

आर अश्विन

लिस्ट में पहला नाम आर अश्विन का आता है, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अश्विन भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वह आईपीएल 2025 में नजर आएंगे। वह अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने अश्विन को 9 करोड़ 75 लाख में अपने दल का हिस्सा बनाया है। अश्विन ने 212 आईपीएल मैच में 180 विकेट लेने के अलावा 800 रन भी बनाए हैं।

विज्ञापन

एमएस धोनी

साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले एमएस धोनी आईपीएल 2025 में अपना जलवा बिखेरेंगे। धोनी ने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है। धोनी आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। इस बार वह अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर भी नजर आएंगे। उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ में रिटेन किया है। धोनी ने अब तक 264 आईपीएल मैच में 39.12 की औसत के साथ 5243 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं।

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का लिस्ट में तीसरा नाम आता है। वह भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन आईपीएल में दम खम दिखाते हैं। आईपीएल 2025 ऑक्शन में फाफ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने दल का हिस्सा बनाया है। उन्होंने आईपीएल के 145 मैचों में 35.99 की औसत के साथ 4571 रन बनाए हैं। उनके नाम 37 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

सुनील नरेन

सुनील नरेन भी नवंबर 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल ले चुके हैं। इसके बाद भी वह आईपीएल में अपना जलवा दिखाते हैं। सुनील नरेन ने पिछले सीजन केकेआर की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अब तक आईपीएल के 177 मैचों में 180 विकेट अपने नाम किया है। साथ ही 1534 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ