IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव! मैच विनर खिलाड़ी को मिलेगा मौका

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव होता हुआ दिख सकता है।

IND vs AUS

IND vs AUS

विज्ञापन

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत नाथन मैकस्वीनी कर रहे थे, लेकिन अभी तक सीरीज में उनके बल्ले से एक भी अच्छी पारी देखने को नहीं मिली है, जिसके बाद प्लेइंग इलेवन से इस खिलाड़ी का पत्ता कटने वाला है। मैकस्वीनी की जगह अब दूसरे मैच विनर खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

सैम कोंस्टस को मिलेगा मौका

सैम कोंस्टस को टीम इंडिया और पीएम एकादश मैच के दौरान खेलते हुए देखा गया था। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए सैम ने शतक भी लगाया था। हालांकि उनको अभी तक ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया था, लेकिन अब कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैम कोंस्टस को सीरीज का बाकी बचे दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया जा सकता है। सैम को मैक्सवीनी की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

आज हो सकता है टीम का ऐलान

मेलबर्न में होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए आज ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने एक बैठक की। जिसमें टीम को दोनों सलामी बल्लेबाजों को लेकर बातचीत हुई। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैक्सवीनी का अभी तक इस सीरीज में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। तीन मैचों में अभी तक इन दोनों बल्लेबाजों ने अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।

विज्ञापन

सीरीज में 1-1 की बराबरी पर दोनों टीमें

बॉर्ड गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच पांच मैच खेले जाएंगे। अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से एक टीम और एक ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। अब सीरीज का चौथा मैच जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ