Commonwealth Games 2026 से आई बड़ी खुशखबरी, भारत के 4 मेडल हुए कन्फर्म

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई को भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत के 4 खिलाड़ियों ने अब तक मेडल पक्के कर लिए हैं. इन खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग और जूडो में बाजी मारी है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में धमाल मचा रहे हैं. 30 जुलाई को नीरज चोपड़ा ने भी जेवलिन थ्रो में बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल में एंट्री मार ली थी. इसके अलावा 31 जुलाई को भी भारत के 4 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने मेडल पक्के कर लिए. इन खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग और जूडो में शानदार खेल दिखाया है. भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. अब भारत की झोली में 4 और मेडल कनफर्म हो गए हैं.

विज्ञापन

इन 2 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल

दुनिया की तीसरे नंबर की बॉक्सर प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किलो श्रेणी में फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को सर्वसम्मति से 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब गोल्ड मेडल के मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो से भिड़ेंगी.

विज्ञापन

भारत उभरते हुए युवा बॉक्सर अंकुश पंघाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 5-0 की एकतरफा स्कोरिंग के साथ मेंस 80 किग्रा इवेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया है. फाइनल में उनसे भी गोल्ड मेडल की उम्मीदें हें.

जूडो में भी भारत ने गाड़ा झंडा

इसके अलावा जूडो में हर्ष सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने जूडो मेंस 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में एकतरफा जीत हासिल की. IPPON हासिल करते हुए हर्ष ने अपने विरोधी को चारों खाने चित कर दिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. अगर वह सेमीफाइनल हार भी जाते हैं तो उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मिलना तय है.

विज्ञापन

वहीं, अस्मिता दे ने भी महिला 48 किलोग्राम जूडो के सेमीफाइनल में शानदार प्रवेश किया और विरोधी को धूल चटा दी. जूडो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी खिलाड़ी भी बनीं. ऐसे में उनका मेडल भी पक्का हो गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ