---विज्ञापन---

खेल angle-right

3 सुपरस्टार्स जिनका WWE करियर Triple H ने बर्बाद होते-होते बचा लिया, Roman Reigns के भाई की बदल गई किस्मत

विंस मैकमैहन के रिटायर होने के बाद ट्रिपल एच ने WWE की कमान संभाली है। द गेम ने कुछ रेसलर्स के करियर को बर्बाद होने से बचाया और उन्हें सही राह पर लेकर आए।

---विज्ञापन---

WWE Careers Triple H Saved: WWE की सफतला में विंस मैकमैहन का बहुत बड़ा हाथ रहा लेकिन कुछ विवादों में आने के बाद उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा। मैकमैहन ने बाद में कंपनी को एंडेवर को बेच दिया। विंस के रिटायर होने के बाद उनके दामाद ट्रिपल एच ने WWE की कमान संभाली है। द गेम इसके बाद से अपने काम द्वारा प्रभावित कर रहे हैं और उन्होंने कई रेसलर्स को आगे लाने में मदद करके उनके करियर को बर्बाद होने से बचाया है। आइए उनमें से तीन सबसे प्रमुख नामों के बारे में बात करते हैं। 

1. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर

गुंथर ने अप्रैल 2022 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और वो एक महीने में ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने में सफल हुए थे। कुछ महीनों बाद खबर आई कि विंस मैकमैहन को गुंथर ने उतना प्रभावित नहीं किया है और उन्हें आगे बड़ा पुश नहीं मिलेगा। हालांकि, मैकमैहन फिर रिटायर हो गए और ट्रिपल एच ने कमान संभाली। द गेम के नेतृत्व में गुंथर की ओर से 666 दिनों का लंबा आईसी टाइटल रन देखने को मिला। गुंथर अब तक दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बन चुके हैं। इससे पता चलता है कि गुंथर के करियर को द गेम ने बर्बाद होने से बचा लिया। अब रिंग जनरल WWE का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GUNTHER (@gunther_wwe)

2. जे उसो

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में हील टर्न लिया था। इसके बाद जे उसो के खिलाफ उनकी दुश्मनी देखने को मिली और फिर वो साथ आ गए। इसके बाद जे का करियर अलग लेवल पर चला गया। हालांकि, मैकमैहन ने उन्हें कभी बड़े मौके नहीं दिए और उनकी लोकप्रियता का सही उपयोग नहीं किया। अगर विंस होते, तो जे टैग टीम रेसलर बनकर ही रह जाते। ट्रिपल एच के कंट्रोल में आने के बाद Payback 2023 से उसो ने सिंगल्स स्टार के रूप में काम करना शुरू किया और वो फैंस के पसंदीदा बन गए। उनका यीट मूवमेंट सफल रहा। उसो ने इसके बाद इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती। 2025 का मेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद उसो ने WrestleMania में अपना सपना पूरा करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। ट्रिपल एच ने उन्हें जीरो से हीरो बना दिया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FATU (@uceyjucey)

3. एलए नाइट

एलए नाइट मौजूदा समय में WWE के सबसे चर्चित और लोकप्रिय नामों में से एक हैं। ट्रिपल एच ने उनका करियर बर्बाद होते-होते बचाया। विंस मैकमैहन द्वारा नाइट को मेन रोस्टर पर मैक्स डुप्री के नाम से लाया गया था। यह किरदार फैंस को पसंद नहीं आ रहा था और मैकमैहन की कड़ी आलोचना भी हुई थी, क्योंकि इसके पहले नाइट ने अपने अनोखे अंदाज में फैंस का दिल जीता था। जब मैकमैहन रिटायर हुए, तो ट्रिपल एच ने बड़ा फैसला किया। उन्होंने मैक्स डुप्री को दोबारा एलए नाइट के रूप में काम करने का मौका दिया। इसके बाद से नाइट का करियर लगातार ऊपर ही गया है। वो ट्रिपल एच के नेतृत्व में SummerSlam 2024 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल हुए थे। नाइट को आगे भी जरूर द गेम द्वारा पुश मिलेगा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WWE (@wwe)


ये भी पढ़ें:- WWE में रिटायरमेंट मैच से पहले Goldberg की घनघोर बेइज्जती, 70 साल के हॉल ऑफ फेमर का दावा

First published on: Jul 07, 2025 11:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola