News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWE: गोल्डबर्ग ने कुछ हफ्ते पहले Raw में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने गुंथर का सामना किया और उन्हें मैच के लिए चुनौती पेश की. गोल्डबर्ग अब WWE में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ने के लिए तैयार हैं. 12 जुलाई को होने वाले Saturday Night’s Main Event में उनका वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए गुंथर के साथ मुकाबला होगा.
खैर रिटायरमेंट मैच से पहले AEW स्टार और WWE हॉल ऑफ फेमर जैक रॉबर्ट्स ने गोल्डबर्ग को लेकर बयान दिया है. 70 साल के रॉबर्ट्स ने उनका मजाक बनाया. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वह गोल्डबर्ग के फैन नहीं हैं. यह बात सुनकर जरूर दिग्गज के फैंस को बहुत बुरा लगा होगा.
The Snake Pit With Jake Roberts पॉडकास्ट पर WWE हॉल ऑफ फेमर ने गोल्डबर्ग को लेकर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा, “फ्लैश इन द पैन. वह रेसलर नहीं बनना चाहते और कभी नहीं बने. यह जानना काफी है कि मैं गोल्डबर्ग के साथ कभी रिंग में नहीं उतरना चाहता. मैं कभी भी उनका फैन नहीं रहा”.
WWE में गोल्डबर्ग के पिछले कुछ मैच बढ़िया नहीं रहे हैं. रोमन रेंस, बॉबी लैश्ले और द अंडरटेकर के साथ हुए उनके मैचों को किसी ने पसंद नहीं किया गया. गोल्डबर्ग ने काफी गलतियां की जिनकी वजह से मैच भी काफी छोटे रहे. खैर अब सभी की नजरें गुंथर के साथ होने वाले उनके रिटायरमेंट मैच पर हैं.
रिंग जनरल Saturday Night’s Main Event में होने वाले चैंपियनशिप मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि, मैच में कुछ भी हो सकता है. गोल्डबर्ग मैच जीतकर सभी को चौंका सकते है. हाल ही में अफवाहें सामने आई थीं कि ट्रिपल एच और उनकी टीम गोल्डबर्ग को लेकर एक बड़े बदलाव की योजना बना रही है. हो सकता है कि यह दिग्गज का अंतिम मैच ना हो. आगामी 2 और 3 अगस्त को होने वाले SummerSlam का हिस्सा भी गोल्डबर्ग बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जिनकी WWE में वापसी के बाद Brock Lesnar बैंड बजा सकते हैं
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।