WWE Evolution 2025 में ये 3 सुपरस्टार्स बन सकते हैं 'विलेन', खूबसूरत रेसलर देंगी दिग्गज को धोखा?

Evolution 2025 को अगर धमाकेदार बनाना है, तो कुछ WWE स्टार्स को हैरान करने वाला कदम उठाना होगा। चुनिंदा ऐसे नाम हैं, जो इस इवेंट में विलेन बन सकते हैं और अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं।

WWE, Alexa Bliss, Charlotte Flair

एलेक्सा ब्लिस देंगी शार्लेट फ्लेयर को धोखा? (Image via WWE.com)

Stars Can Become Villain: WWE Evolution 2025 अब सिर्फ कुछ दिनों दूर है। इवेंट के लिए WWE ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है और फैंस के बीच काफी उत्साह है। कई बड़ी रेसलर्स शो का हिस्सा बनती हुई नजर आएंगी। कई बार देखा गया है कि स्टार्स अपने किरदार में बदलाव करते हैं और अपने साथी को धोखा देकर विलेन बन जाते हैं। आइए हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं, जो Evolution 2025 में विलेन बन सकते हैं।

विज्ञापन

1. एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर बतौर टैग टीम काम कर रही हैं। दोनों ही दिग्गज रेसलर्स हैं और उनका अचानक साथ आना अजीब चीज है। Evolution 2025 में वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं। ब्लिस और फ्लेयर के बीच अगर WWE दुश्मनी प्लान कर रहा है, तो फिर कोई एक रेसलर विलेन बन सकती हैं।

विज्ञापन

ब्लिस अपनी खूबसूरती के कारण फैंस द्वारा पसंद की जाती हैं लेकिन वो प्रशसंकों को हैरान कर सकती हैं। मैच में अगर ब्लिस और फ्लेयर की हार होती है, यह बड़ी बात होगी। इसके बाद ब्लिस विलेन बन सकती हैं और शार्लेट को धोखा दे सकती हैं। उनके बीच यहां से SummerSlam 2025 के लिए एक सिंगल्स मैच बुक किया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WWE (@wwe)

विज्ञापन

2. नटालिया

नटालिया विमेंस बैटल रॉयल मैच में हिस्सा लेने वाली हैं। इसमें विजेता को विमेंस चैंपियनशिप के लिए Clash in Paris इवेंट में मैच मिलेगा। हर एक रेसलर जीत दर्ज करना चाहेगी। नटालिया अपने करियर में ज्यादातर समय विलेन ही रही हैं। हालांकि, अभी वो मैक्सिन डुप्री के साथ बतौर टैग टीम नजर आ रही हैं।

प्रशसंकों को उनकी जोड़ी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पा रही है। इसी वजह से WWE उनकी जोड़ी तोड़ने का फैसला कर सकता है। Evolution 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट में नटालिया बड़ा कदम उठा सकती हैं। वो विमेंस बैटल रॉयल मैच से अचानक डुप्री को बाहर कर सकती हैं और विलेन बनते हुए अपनी दोस्त को धोखा दे सकती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sydney Zmrzel (@maxxinedupri)

3. फैलन हेनली

फैलन हेनली के पास काफी ज्यादा टैलेंट है लेकिन वो जेसी जेन के नेतृत्व में काम कर रही हैं। इसी वजह से उनकी प्रतिभा व्यर्थ जा रही है। फैलन ने जब NXT विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती थी, तो लगा था कि अब उनका लेवल लगातार बढ़ता जाएगा। हालांकि, उनका कद टाइटल हारने के बाद कम हो रहा है। बीच में हेनली की जेसी से अनबन भी देखने को मिली थी। उन्हें अलग-अलग राह पर भेजने का अब सही समय आ गया है।

विज्ञापन

जेसी जेन अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप को जॉर्डिन ग्रेस के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं। इस मैच में हेनली अपनी दोस्त के लिए विलेन बन सकती हैं। वो जेसी को धोखा दे सकती हैं और उनकी हार का कारण बन सकती हैं। यहां से जेन का बेबीफेस टर्न हो जाएगा और जॉर्डिन आखिर NXT विमेंस टाइटल जीतने में सफल होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ